1 महीने पहले ही की थी सूरज सिंह से लव मैरिज…स्वेच्छा वर्मा की बॉडी अब इस हाल में मिली तो ये कहानी पता चली

सूरज सिंह

05 Jan 2026 (अपडेटेड: 05 Jan 2026, 07:06 PM)

UP News: उन्नाव की स्वेच्छा वर्मा ने 4 दिसंबर के दिन लव मैरिज की थी. पड़ोस में रहने वाले सूरज सिंह से उनसे धूमधाम से शादी की थी. मगर अब शादी की पहली मंथ एनिवर्सरी के दिन ही स्वेच्छा का शव मिला है.

Unnao, Unnao News, Unnao Police, Unnao Viral News, Unnao Police, Unnao Crime, Unnao Crime News, UP News, UP Viral News, उन्नाव, उन्नाव न्यूज, उन्नाव पुलिस, उन्नाव वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

यह भी पढ़ें...

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रहने वाले मनोज वर्मा अपने बेटा-बेटी और पत्नी के साथ रहते थे. मगर साल 2020 में कोरोना में उनकी मौत हो गई थी. इसके बाद से उनकी बेटी स्वेच्छा वर्माकॉस्मेटिक एवं मोबाइल रिचार्ज की दुकान चला रही थी और घर को संभाल रही थी. इसी दौरान स्वेच्छा वर्मा का अफेयर घर के पास रहने वाले श्याम नरेश सिंह के बेटे सूरज सिंह से शुरू हो गया. सूरज एक फैक्ट्री में सुपर वाइजर था. दोनों के परिजनों ने रिश्ते का विरोध किया. मगर दोनों ने परिजनों को मना लिया और 5 दिसंबर के दिन धूमधाम से लव मैरिज कर ली.

ये भी पढ़ें: नौकरों ने घर में 5 साल बंद कर 27 साल की रश्मि राठौर को बनाया जिंदा कंकाल, न्यूड मिली थी, अब ऐसा हाल

अब शादी के 1 महीने के अंदर यानी 4 जनवरी के दिन बड़ा कांड हो गया है. बता दें कि स्वेच्छा वर्मा का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला है. माना जा रहा है कि नई दुल्हन ने ससुराल में कथित तौर पर अपनी जान दी है. वन मंथ एनिवर्सरी के दिन ही स्वेच्छा का शव ससुराल में मिला है.

दिनभर पति का इंतजार कर रही थी

मिली जानकारी के मुताबिक, शादी की मंथ एनिवर्सरी के दिन युवती पति का दिन भर इंतजार करती रही. मगर पति को ऑफिस से छुट्टी नहीं मिली. वह पति का इंतजार करते-करते सो गई. अगले दिन सुबह उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला. मृतका के भाई का कहना है कि उसकी बहन की हत्या की गई है. वह मंथ एनिवर्सरी बनाने दीदी के यहां केक लेकर आया था. मगर दीदी ने सेलिब्रेशन से मना कर दिया था.

रात 3 बजे पति आया तो सो गई थी स्वेच्छा

मृतिका के भाई हनी ने बताया, दीदी ने अपनी पसंद से 4 दिसंबर को शादी की थी. 4 जनवरी को दीदी की शादी की मंथ एनिवर्सरी थी. मैं केक लेकर दीदी के घर गया था. मगर जीजा जी को छुट्टी नहीं मिली थी. रात 3 बजे जीजा घर पर केक और पिज्जा लेकर आए थे. मगर तब तक दीदी सो गईं थी. सुबह देखा तो 5 बजे वह बिस्तर पर नहीं थी. खोजा तो दूसरे कमरे में उनकी लाश फंदे से लटकी हुई थी.

परिवार कुछ समझ नहीं पा रहा

स्वेच्छा के ससुर श्याम नरेश सिंह ने बताया, घर में माहौल ठीक था. दोनों में कोई अनबन नहीं थी. समझ नहीं आ रहा है कि बेटी ने यह कदम क्यों उठाया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. दही थाने के थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस हत्या-आत्महत्या, दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है.