15 दिन पहले रानी ने की थी अर्जुन से लव मैरिज, अब युवती के पिता और भाई ने चाकू मार-मारकर कर दिया बड़ा कांड

देवेश सिंह

04 Jan 2026 (अपडेटेड: 04 Jan 2026, 03:24 PM)

UP News: एटा की रहने वाली रानी ने परिवार के खिलाफ जाकर प्रेमी अर्जुन के साथ शादी की थी. दोनों एक ही समाज के थे. मगर अब इस शादी को लेकर बड़ा कांड हुआ है.

Etah, Etah News, Etah Crime, Etah Crime News, Etah Police, Etah Viral News, UP News, UP Crime News, एटा, एटा न्यूज, एटा क्राइम, एटा क्राइम न्यूज, एटा पुलिस

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)

Google CTA

UP News: एटा के कोतवाली देहात स्थित मानपुर कॉलोनी के रहने वाले रामू की बेटी रानी ने अपने प्रेमी अर्जुन से लव मैरिज की थी. रानी के परिजनों को बेटी का ये रिश्ता मंजूर नहीं था. वह अपनी बेटी से नाराज चल रहे थे और अर्जुन पर भड़के हुए थे. दोनों पक्ष एक ही समाज से संबंधित रखते थे. अब रानी के पिता और भाई ने ऐसा कांड किया है, जिससे हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि रानी के पिता और भाई ने अर्जुन और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया. भाई ने बहन के पति यानी अर्जुन को चाकू मार डाला, जिससे उसकी मौत हो गई तो वहीं अर्जुन के भाई पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया.

ये भी पढ़ें: बंगाल से गाजियाबाद मंगेतर से मिलने आए रजनीश ने होटल रूम-107 में की उससे मुलाकात, अब कमरे में मरे मिले, हुआ क्या?

बेटी-बहन का सुहाग बाप-बेटे ने उजाड़ दिया

आरोप है कि रानी के पिता रामू और उसके बेटे अमन ने चाकुओं से हमला कर दिया. हमले में रानी के पति अर्जुन को कई बार चाकू मारा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. तो वहीं अर्जुन का भाई गंभीर घायल हो गया और वह अब जिंदगी की जंग लड़ रहा है.

इस घटना से हड़कंप मच गया है. अर्जुन के परिजन भड़क गए हैं. पीड़ित परिजनों ने सड़क पर जाम भी लगाया था. मगर पुलिस ने पीड़ित पक्ष को समझाकर जाम हटावा था. फिलहाल पुलिस ने मृतक अर्जुन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. उसके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस ने ये बताया

पुलिस अधिकारी ने बताया, पुलिस मौके पर पहुंची थी. लड़की ने लड़के के साथ प्रेम विवाह किया था. कोर्ट का आदेश भी था. मगर इसको लेकर लड़का-लड़की पक्ष में विवाद था. इसी में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. मामले में कार्रवाई की जा रही है.