यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले ही उन्नाव में पलट गया पेपर से भरा मिनी ट्रक? DIOS सुनील दत्त ने बताई पूरी सच्चाई

UP Board Exam 2026: उन्नाव में यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों से भरे डीसीएम के तालाब में पलटने की खबर को शिक्षा विभाग ने पूरी तरह गलत है. DIOS सुनील दत्त ने स्पष्ट किया कि लाल रंग का डीसीएम परीक्षा सामग्री केंद्रों पर सुरक्षित पहुंचाकर खाली वापस लौट रहा था तभी हादसे का शिकार हुआ.

Unnao News

सूरज सिंह

17 Feb 2026 (अपडेटेड: 17 Feb 2026, 10:18 AM)

follow google news

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं कल यानी 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं. इस बीच उन्नाव से खबर सामने आई कि बोर्ड परीक्षाओं के पेपर से भरा एक डीसीएम यानी मिनी ट्रक तालाब में पलट गया. इस खबर के सामने आते ही हड़कंप मच गया. सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल कर ये दावा किया गया कि डीसीएम में रखे प्रश्नपत्रों के बंडल पानी में भीग गए हैं.  हालांकि जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने इन दावों को पूरी तरह से गलत बताया है.

यह भी पढ़ें...

कैसे हुई दुर्घटना?

सोमवार की सुबह माखी थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव के पास एक लाल रंग का डीसीएम अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया. घटना के बाद यह चर्चा फैल गई कि वाहन यूपी बोर्ड के गोपनीय प्रश्नपत्र लेकर परीक्षा केंद्रों की ओर जा रहा था.लेकिन तालाब में डीसीएम पलटने से परीक्षा के पेपर का बंडल भींग गया. इस खबर से शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन में खलबली मच गई. 

'खाली था डीसीएम'

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईओएस सुनील दत्त ने जिलाधिकारी गौरांग राठी को पत्र लिखकर बताया कि  15 फरवरी को दो वाहनों (लाल रंग - UP32 CZ 8927 और सफेद रंग - UP43 T 2766) से गोपनीय अभिलेख परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए थे. जिस लाल रंग के डीसीएम (UP32 CZ 8927) का एक्सीडेंट हुआ वह सभी परीक्षा केंद्रों पर सामग्री सुरक्षित उतारकर वापस लौट रहा था. लौटते समय बिरसिंहपुर के पास वह खाली वाहन पलट गया. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी खबरें प्रशासन की छवि को बेवजह धूमिल कर रह रही हैं.साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जिस सफेद डीसीएम से पेपर उतारने का वीडियो दिखाया जा रहा है वह सुरक्षित खड़ा है जबकि पलटने वाला वाहन लाल रंग का था.

चालक का बयान और विभाग की कार्रवाई

डीसीएम चालक जाफर अली ने भी कहा है कि वाहन में उस समय कोई परीक्षा सामग्री या पेपर नहीं थे.वाहन आते समय पलटा था. हादसे में कुछ कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं जिनका उपचार कराया जा रहा है.