अंडा करी को लेकर बांदा के शुभम और उसकी पत्नी के बीच हुआ भारी विवाद फिर पति ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

सिद्धार्थ गुप्ता

11 Jan 2026 (अपडेटेड: 11 Jan 2026, 07:21 PM)

UP News: बांदा में अंडा करी को लेकर पति-पत्नी के बीच में भारी विवाद हुआ. इस विवाद के अंत ने सभी को हिला कर रख दिया. ये मामला आपको भी चौंका देगा.

Banda, suicide, husband-wife dispute, egg curry, domestic quarrel, mental stress, newly married man, Shanti Nagar, City Kotwali, suicide case, UP news

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा में अंडा करी को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ. मगर इस विवाद का ऐसा खौफनाक अंत हुआ, जिसे जान हर कोई सकते में आ गया. दरअसल पति ने पत्नी से अंडा करी बनाने के लिए कहा. मगर पत्नी ने बनाने से मना कर दिया. पत्नी के इनकार से पति काफी परेशान हो गया और उसने अपने साथ ही खौफनाक कांड कर डाला.

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें: दोनों मर्जी से गए....मेरठ दलित युवती अपहरण केस में आरोपी पारस सोम ने बताई पूरी कहानी, हत्याकांड पर भी किया खुलासा

बांदा में अंडा करी को लेकर ये सब क्या हुआ?

ये पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मुहल्ले से सामने आया है. यहां रहने वाला 28 साल का शुभम पेंटिंग का काम करके अपना परिवार चलाता था. मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दिन वह काम करके घर लौटा. 

शुभम की मां मुन्नी देवी ने बताया, काम से लौटने के बाद उसने पत्नी से अंडे की सब्जी यानी अंडा करी बनाने के लिए कहा. मगर पत्नी ने मना कर दिया. शुभम पत्नी के लिए चाऊमिन भी लेकर आया था. मगर पत्नी ने वो भी नहीं खाई. इसके बाद शुभम ने खुद ही अंडा बनाया. 
शुभम की मां मुन्नी देवी ने आगे बताया, इस दौरान दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. पत्नी घर से चली गई. उसके पीछे-पीछे शुभम भी चला गया. वह पत्नी को वापस घर ले आया. मगर इसके बाद शुभम फंदे से लटक गया और अपनी जान दे दी.

हाल ही में हुई थी शादी

बता दें कि मृतक की शादी पिछले साल अप्रैल में ही हुई थी. पीड़ित मां का कहना है कि बेटे की पत्नी पहली भी घर छोड़कर भाग चुकी थी. ये बात बेटे को पसंद नहीं थी. समाज क्या कहेगा, इसकी उसे चिंता थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर मेविस टॉक (ASP बांदा) ने बताया,  एक युवक की सुसाइड की खबर मिली थी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है. जांच की जा रही है.