मोमोज के चक्कर में बच्चे ने 80-85 लाख के गहने फूंक दिए! देवरिया का ये मामला आपके होश उड़ा देगा

यूपी के देवरिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां मोमोज की लत ने एक बच्चे को अपने ही घर का चोर बना दिया. रामपुर कारखाना क्षेत्र में 14 साल के लड़के ने फ्री मोमोज खाने के लालच में घर से 85 लाख रुपये के पुश्तैनी गहने चोरी कर दुकानदार को सौंप दिए. दुकानदार ने मासूम को बहलाया कि जेवर लाने पर उसे उम्रभर मुफ्त मोमोज मिलेंगे. जब परिजनों को जेवर गायब मिले, तब इस सनसनीखेज साजिश का खुलासा हुआ.

Deoria News: सांकेतिक तस्वीर

राम प्रताप सिंह

03 Feb 2026 (अपडेटेड: 03 Feb 2026, 01:08 PM)

follow google news

jewelry theft for momos: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग है. एक 14 साल के बच्चे ने मोमोज खाने की अपनी लत के कारण घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी कर मोमोज वाले को दे दिए. सभी गहनों की कीमत 80 से 85 लाख रुपये बताई जा रही है. इस मामले से जुड़ी पूरी वीडियो रिपोर्ट को पहले यहां नीचे देखिए और फिर तसल्ली से पूरा मामला जानिए. 

यह भी पढ़ें...

मोमो की लालच में बच्चे ने दे डाले घर के मंहगे गहनें

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां मोमोज के स्वाद ने एक संपन्न परिवार की खुशियां छीन लीं. वाराणसी के एक मंदिर में पुजारी विमलेश मिश्रा के 14 साल के बेटे ने फ्री मोमोज खाने के लालच में अपने ही घर में रखे सोने-चांदी के आभूषणों को मोमोज बेचने वालों के हवाले कर दिया.  डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान लगाने वाले दुकानदार ने बच्चे की मोमोज खाने की लत का फायदा उठाया. उसने बच्चे को बहलाया कि अगर वह घर से सोने के जेवर लेकर आएगा तो उसे हमेशा फ्री में मोमोज खिलाएगा. 

बच्चा दुकानदार के झांसे में आ गया और वह हर रोज नियम से घर से अपनी मां-पिता और बुआ के जेवर चोरी कर दुकानदार को देने लगा. परिजनों के अनुसार, चोरी किए गए जेवरों की वर्तमान कीमत लगभग 80 से 85 लाख रुपये बताई जा रही है. रविवार को जब घर से जेवर गायब होने की जानकारी मिली और बच्चे से सख्ती से पूछताछ की गई तब जाकर इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ.

विमलेश मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने रामपुर कारखाना थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है. पुलिस के अनुसार कुल चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कुछ चांदी और सोने के जेवर बरामद कर परिजनों को सौंप दिए हैं. लेकिन पूरी ज्वेलरी की रिकवरी के लिए प्रयास जारी हैं. यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को सचेत कर रहा है कि कैसे अपराधी बच्चों की मासूमियत और उनकी आदतों का फायदा उठाकर बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कभी फिल्मी गायक बनने का सपना देखने वाले राजन जी महाराज कैसे बनें कथावाचक, उनकी कहानी दिलचस्प है

 

    follow whatsapp