Gorakhpur Crime News: मुंबई की लिवइन पार्टनर प्रिया शेट्टी इंश्योरेंस सेक्टर में काम करती थी. गोरखपुर का विजय भी मुंबई में इंश्योरेंस सेक्टर में ही जॉब करता था. काफी साल पहले दोनों की मुलाकात हुई और दोनों में प्यार हो गया. फिर दोनों लिव-इन रिलेशन में भी रहने लगे. यहां तक की दोनों के बच्चा भी हुआ, जिसकी उम्र अब 14 साल के करीब है. मगर विजय ने प्रिया शेट्टी से शादी नहीं की.
ADVERTISEMENT
दूसरी तरफ विजय के परिवार वालों ने उसकी शादी गांव में संध्या नाम की युवती से करवा दी. संख्या से शादी के बाद विजय के 3 बच्चे हुए. ये शादी साल 2014 में हुई. अब विजय चाहता था कि वह अपनी पत्नी संध्या और लिवइन पार्टनर प्रिया शेट्टी को साथ में रखे. मगर इसके लिए ना संध्या तैयार थी और प्रिया भी कहती थी कि विजय अपनी पत्नी को छोड़ दे. अब प्रिया का शव गोरखपुर में न्यूड मिला है. इसके बाद रिश्तों में धोखे की सनसनीखेज कहानी सामने आई है.
मुंबई की प्रिया शेट्टी संग गोरखपुर में क्या-क्या हुआ?
29 जनवरी के दिन पीपीगंज थाना क्षेत्र के बैरघट्टा गांव में लोगों को खाली जगह पर एक लाश दिखी. पुलिस को फौरन सूचना दे दी गई. लाश न्यूड थी. सिर को कुचला गया था. शरीर के बाकी हिस्सों पर भी चोट के निशान थे. साफ था कि महिला को दर्दनाक मौत दी गई थी.
महिला की न्यूड बॉडी थी. ऐसे में हड़कंप मच गया. मौके पर एसएसपी समेत तमाम अधिकारी क्राइम सीन पर पहुंच गए. डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर आ गई. शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पुलिस गोरखपुर क्षेत्र के माडर गांव के ही रहने वाले विजय कुमार साहनी तक पहुंच गई. पुलिस ने विजय को हिरासत में लिया और उससे सख्त पूछताछ शुरू कर दी. फिर पूरे मामले का खुलासा हो गया.
विजय ने पत्नी संध्या संग मिलकर प्रिया का कत्ल कर दिया
एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद के मुताबिक, विजय प्रिया को गोरखपुर लेकर आया था. वह यहां उसे अपना गांव घुमा रहा था. साथ में संध्या भी थी. 29 जनवरी की रात विजय और संध्या ने प्रिया को जमकर शराब पिलाई. तभी उसके सिर पर वार कर दिया गया. फिर स्कूटी से उसे वहां ले गए, जहां लाश मिली. मगर तब तक प्रिया मरी नहीं थी. उसके कहराने की आवाज आई तो भारी वस्ती से फिर उसके सिर पर वार कर दिया गया. चेहरा छुपाने के लिए उसके सिर को भी कुचल दिया गया. कपड़ों से पहचान नहीं हो, इसके लिए सारे कपड़े उतार दिए गए.
पूछताछ में विजय ने बताया, प्रिया कह रही थी कि वह अपनी पत्नी को छोड़ दे. मगर इसके लिए विजय तैयार नहीं था. ऐसे में विजय ने संध्या, अपने ससुर रामविलास साहनी और पत्नी संध्या संग मिलकर प्रिया को मार डाला. बता दें कि सीसीटीवी कैमरों ने इस हत्याकांड को सुलझाने में अहम किरदार निभाया.
फिलहाल विजय और उसकी पत्नी संध्या के कांड के बाद 4 बच्चों का भविष्य अधर में आ गया. एक तरफ विजय और प्रिया के 14 साल के बेटे ने अपनी मां को खो दिया और पिता जेल चला गया तो दूसरी तरफ विजय और संध्या के 3 बच्चों से भी उनके माता-पिता फिलहाल बिछड़ गए. विजय, संध्या और ससुर को पुलिस ने जेल में भेज दिया है.
ADVERTISEMENT









