गोली मारकर की थी हत्या फिर गर्दन और धड़ काटकर..., 14 दिन बाद मुजफ्फरनगर में खुला रॉकी हत्याकांड का राज, हत्यारें मोंटी त्यागी ने बताई क्या थी पूरी प्लॉनिंग!

संदीप सैनी

02 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Muzaffarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 14 दिनों से लापता विकसित उर्फ रॉकी की गुमशुदगी एक सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गई है. पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इस मामले का खुलासा हुआ.

Muzaffarnagar Rocky Murder Case

Muzaffarnagar Rocky Murder Case (Photo: AI Generated)

Google CTA

Muzaffarnagar Rocky Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 14 दिनों से लापता विकसित उर्फ रॉकी की गुमशुदगी एक सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गई है. पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इस मामले का खुलासा हुआ, जिसमें गोली लगने से घायल एक आरोपी ने पूरी वारदात की परतें खोल दीं. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जेसीबी की मदद से खेत से रॉकी का शव बरामद किया है. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

यह भी पढ़ें...

गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला

जानकारी के अनुसार, सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा गांव निवासी 36 साल का रॉकी 18 मई को अचानक लापता हो गया था. वह उस समय भोपा क्षेत्र में अपनी पत्नी रेनू, सौतेले बेटे बादल और पुत्रवधू निशा के साथ रह रहा था. परिजनों का आरोप है कि रॉकी की पत्नी रेनू उसे बागपत जाने की बात कहकर अपने साथ ले गई थी, जिसके बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. 25 मई को रॉकी के भाई मुकुल ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी.

मुठभेड़ में हुआ बड़ा खुलासा

सोमवार देर रात कादीपुर गांव के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मोंटी त्यागी नाम का आरोपी गोली लगने से घायल हो गया. पूछताछ के दौरान उसने रॉकी हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया. आरोपी ने बताया कि पहले रॉकी का अपहरण कर गोली मारकर पहले हत्या की गई और फिर गर्दन काटकर चित्तौड़ा झाल में फेंका गया, जिसके बाद धड़ को खेत में दफनाकर ठिकाने लगाया गया. हत्यारे की निशानदेही पर पुलिस ने जेसीबी की मदद से खेत से मृतक रॉकी का धड़ बरामद किया. इस मामले में मृतक रॉकी की पत्नी, सौतेला बेटा, पुत्रवधू और मोंटी त्यागी नाम के युवक पर हत्या का आरोप है.

खेत में दफनाया गया था शव

आरोपी के अनुसार, हत्या के बाद शव के धड़ को कादीपुर गांव के एक खेत में नमक डालकर दफना दिया गया था. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जेसीबी मशीन की मदद से खेत की खुदाई कर शव बरामद किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और ग्रामीण मौजूद रहे.

साजिश और पारिवारिक एंगल पर जांच

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस पूरे हत्याकांड में रॉकी की पत्नी रेनू, सौतेला बेटा बादल और पुत्रवधू निशा की भूमिका भी संदिग्ध है. आरोप है कि रंजिश के चलते इस पूरी साजिश को अंजाम दिया गया. पुलिस क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव और मृतक के भाई मुकुल कुमार ने मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है.