Moradabad News: मुरादाबाद के कुंदरकी थाना के निकटवर्ती ग्राम चक फाजलपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब किसी बात को लेकर दो पक्षों में आमने-सामने से झड़प हो गई. गाली-गलौज से शुरू हुई बात मारपीट से लेकर पथराव तक पहुंच गई. दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प के चलते गांव में सनसनी फैल गई और पथराव होने पर अफरा-तफरी का महौल उत्पन्न हो गया. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया.
ADVERTISEMENT
वहीं दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. झड़प में लगभग आधा दर्जन लोगों के छोटें आना बताया जा रहा है. वहीं एक व्यक्ति का हाथ में नंगी तलवार लेकर महिलाओं के बीच तलवार लहराते हुए डांस करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि पूरा घटनाक्रम का मुख्य कारण बताया जा रहा है.
मामले के संबंध में एक पक्ष की ओर से थाने में दिए शिकायती पत्र में शिकायतकर्ता महिला ने बताया है कि उसके भतीजे की शादी के अवसर पर बीती 14 अप्रैल को मंडे के प्रोग्राम में शाम के समय महिलाएं गाने बजाकर नृत्य कर रही थी. इसी दौरान पड़ोसी व्यक्ति हाथ में नंगी तलवार लहराता हुआ आया और महिलाओं के बीच जाकर तलवार लहराते हुए नाचने लगा और महिलाओं से अश्लीलता करने लगा. ऐसा करने से जब उसके पति ने रोका तो वह चिढ़ गया और मारपीट करने लगा.
महिला ने आरोपी के द्वारा महिलाओं के बीच नंगी तलवार लहराने का वीडियो उपलब्ध होने की बात भी कही है. महिला का यह भी आरोप है कि शुक्रवार को इसी बात को लेकर आरोपी ने अपने अन्य संबंधियों को झगड़ा करने बाहर से चक फाजलपुर अपने घर बुलाया था.यह भी आरोप है कि महिला पड़ोस में लगे सरकारी हैंड पंप से पानी भरने गई थी. इसी दौरान आरोपी के बेटे ने गाली-गलौज करते हुए उसकी गर्दन पकड़ ली और उसे खींचकर अपने घर ले जाने लगा.
जब महिला को खींचता देख उसके संबंधित छुड़ाने आए तो आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके साथ जमकर मारपीट की. आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपने मकान की छत पर चढ़ गये और पथरत करने लगे जिसमें कई लोगों के छोटेआई हैं. घटना के बाद दोनों पक्ष शिकायती पत्र लेकर थाने पहुंचे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है जांच उपरांत आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT









