Moradabad Family Dispute Violence: 50 हजार के उधार ने मचाया खूनी खेल, मुरादाबाद में चाचा ने बेटे संग भाई और भतीजे पर किया जानलेवा हमला

Moradabad News: मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र में 50 हजार रुपये उधार न देने से नाराज भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर बड़े भाई और भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया. मारपीट में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका मेडिकल कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Newzo

• 05:15 PM • 17 Apr 2026

follow google news

Moradabad News: मुरादाबाद कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर में पैसे उधार न देने से नाराज भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर बड़े भाई और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में बेटा लहू लुहान हो गया, जबकि बाप की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदरकी में मेडिकल परीक्षण कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें...

मौसम पुर निवासी अभिषेक के अनुसार, उसके चाचा ने बीते दिनों अपनी बेटी की शादी की है. शादी के मौके पर चाचा ने उसके पिता से 50 हजार रुपए उधार मांगे थे. पैसे ना होने के चलते उन्होंने मना कर दिया था. इस पर चाचा नाराज हो गए और उनके परिवार से रंजिश रखने लगे. आरोप है कि इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को चाचा ने बेटे और पत्नी के साथ मिलकर गाली गलौच करते हुए उनके घर में घुसकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया और जमकर मारपीट की. 

मारपीट के दौरान सिर फटने से अभिषेक लहू लुहान हो गया और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. अभिषेक ने बताया कि हाथों में लाठी डंडे लिए हुए हमलावरों की वीडियो भी उनके पास है. इस सब के बाद वह शिकायती पत्र लेकर थाने पहुंचे जहां से पुलिस ने उन्हें मेडिकल परीक्षण कराने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदरकी भेजा. वहीं मामले के संबंध में आरोपी चाचा द्वारा भी थाने में शिकायत पत्र देने की बात सामने आ रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.