मेरठ में रिश्तों की पेचीदगियों ने एक महिला की जान ले ली. गुलफशा अपने पति मोनू और पड़ोसी सोनू के साथ उलझे संबंधों में फंसी हुई थी. मोनू का सोनू की पत्नी मीनाक्षी के साथ संबंध थी और गुलफशा सोनू से जुड़ी हुई थी. इस जटिल मकड़जाल में ब्लैकमेलिंग भी थी, जहां मोनू ने सोनू की पत्नी की आपत्तिजनक वीडियो बनाई थी. गुलफशा ने इस वीडियो से सोनू को ब्लैकमेल किया और पैसे मांगे. इससे नाराज होकर सोनू ने गुलफशा की हत्या कर दी.
ADVERTISEMENT
मृतका गुलफशा ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन बेरहम हमले में वह सफल नहीं हो सकी. आरोपी सोनू ने हथियार फेंक कर फरार होने की कोशिश की. घटना की जांच में रिश्तों के काले खेल का खुलासा हुआ. पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की अनुसंधान जारी है.
ADVERTISEMENT









