Vinesh Phogat on Brij Bhushan:देश की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए है. विनेश ने दावा किया है कि वे उन छह पीड़ित महिला पहलवानों में से एक हैं, जिन्होंने यौन उत्पीड़न के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. वर्तमान में यह मामला न्यायालय में लंबित है और गवाहियों का दौर जारी है.
ADVERTISEMENT
तीन साल का संघर्ष और न्याय की उम्मीद
विनेश फोगाट ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से वे और अन्य महिला पहलवान यौन शोषण के खिलाफ निरंतर आवाज उठा रही हैं. विनेश के अनुसार, शिकायतकर्ता छह महिला पहलवानों की गवाहियां कोर्ट में चल रही हैं. सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस और सामाजिक दबाव के बावजूद, विनेश ने निडर होकर अपनी बात देश के सामने रखी है ताकि खेल जगत की कड़वी सच्चाई उजागर हो सके.
दबदबे वाले क्षेत्र में टूर्नामेंट पर सवाल
विनेश ने रेसलिंग फेडरेशन द्वारा उन स्थानों पर टूर्नामेंट आयोजित करने पर कड़ी आपत्ति जताई है, जहां ब्रज भूषण शरण सिंह का सीधा प्रभाव है. विनेश का आरोप है कि जहाँ ब्रज भूषण का घर या कॉलेज है, वहाँ निष्पक्ष खेल की उम्मीद करना मुश्किल है क्योंकि पूरी कुश्ती जगत पर उनका दबदबा है. उन्होंने महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार से अपील की है कि खिलाड़ियों को ऐसा सुरक्षित माहौल दिया जाए जहाँ न्याय और मेहनत के आधार पर फैसले हों.
अपराधिक इतिहास और सुरक्षा की चिंता
विनेश ने अपनी सुरक्षा और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की है. विनेश ने कहा कि ब्रज भूषण पर हत्या जैसे गंभीर आरोप होने के बावजूद उन्हें कोई कड़ी सजा नहीं मिली है, जिससे खिलाड़ियों के मन में भय बना रहता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी विशेष ट्रीटमेंट की मांग नहीं कर रही हैं, बल्कि चाहती हैं कि खिलाड़ियों की मेहनत का सम्मान हो और राजनीतिक प्रभाव खेल पर हावी न हो.
ADVERTISEMENT









