UP Weather Update: यूपी में तूफान और बारिश ने दी राहत... आज बुंदेलखंड-पूर्वांचल में गरजेंगे बादल

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 29 अप्रैल को हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी है. मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को भी पूर्वांचल और बुंदेलखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है. बांदा में पारा 45 डिग्री पहुंचा.

यूपी तक

30 Apr 2026 (अपडेटेड: 30 Apr 2026, 11:24 AM)

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच कुदरत ने करवट ली है. भीषण लू और 45 डिग्री के टॉर्चर के बाद बादलों की एंट्री ने आम जनमानस को बड़ी राहत दी है. प्रदेश के कई हिस्सों में 29 अप्रैल को आए तेज तूफान और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है, जिससे पारे में गिरावट दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें...

आज (30 अप्रैल) का पूर्वानुमान, फिर गरजेंगे बादल

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 30 अप्रैल को भी मौसम की यह लुका-छिपी जारी रहेगी. विशेष रूप से बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तूफान की संभावना बनी हुई है. हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य इलाकों में दोपहर के बाद फिर से तेज धूप खिलने और तापमान बढ़ने के आसार हैं.

तापमान का ग्राफ: बांदा रहा सबसे गर्म

  • बारिश से ठीक पहले प्रदेश में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.
  • बांदा: 45 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा.
  • उरई, झांसी, फतेहगढ़ और हमीरपुर: यहाँ भी पारा 42 डिग्री के पार दर्ज किया गया.
  • मेरठ, मुरादाबाद और बाराबंकी: इन इलाकों में न्यूनतम तापमान कम रहने से रातें कुछ हद तक ठंडी रहीं.
  • सावधानी और चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि बारिश और तूफान के समय बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका रहती है, इसलिए लोग सतर्क रहें. यह बारिश भले ही राहत लेकर आई है, लेकिन आने वाले दिनों में सूरज के तेवर फिर से तल्ख हो सकते हैं और तापमान में दोबारा वृद्धि होने की संभावना है.