Meerut Son Killed Father News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां थाना जानी क्षेत्र के रसूलपुर धौल गांव में एक बेटे ने चंद रुपयों के लालच में अपने 72 वर्षीय पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटे को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT
जमीन की रकम बनी मौत का कारण
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक एजाज (72) ने हाल ही में अपनी 4.5 बीघा ज़मीन बेची थी. ज़मीन की बिक्री से मिली बड़ी रकम को लेकर एजाज और उनके बेटे रियाज के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था. रियाज उन पैसों पर अपना हक जमाना चाहता था, जबकि पिता इसके पक्ष में नहीं थे.
वारदात और पुलिसिया कार्रवाई
विवाद इतना बढ़ा कि रियाज ने अपने सगे पिता पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया था.
ADVERTISEMENT









