Meerut Ravish Shooter Surrender: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां स्क्रैप कारोबारी पर जानलेवा हमले का आरोपी शूटर रवीश खुद पुलिस के सामने सरेंडर करने पहुंच गया. रवीश हाथ में तख्ती लेकर SSP ऑफिस पहुंचा और गिरफ्तारी दे दी. कैमरे पर आरोपी ने दावा किया कि उसे डर था कि पुलिस उसे पकड़ने के दौरान पैर में गोली मार सकती है. इसी डर के चलते उसने फरार रहने के बजाय खुद पुलिस के सामने पहुंचना बेहतर समझा.
ADVERTISEMENT
एनकाउंटर के डर से किया सरेंडर
मेरठ में शूटर रवीश के SSP ऑफिस पहुंचने की घटना ने सबका ध्यान खींचा है. बताया गया कि स्क्रैप कारोबारी पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी रवीश पुलिस से बचने के बजाय खुद ही अधिकारियों के सामने पहुंच गया. हाथ में तख्ती लेकर आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर किया. रवीश ने कैमरे पर अपने डर की वजह बताते हुए कहा, 'पुलिस पैर में गोली मार सकती है.' आरोपी के मुताबिक उसे आशंका थी कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस उसके पैर में गोली मार सकती है. इसी वजह से उसने भागने के बजाय सीधे SSP ऑफिस पहुंचकर सरेंडर करने का फैसला किया.
ADVERTISEMENT











