AMU Dating App Blackmailing News: अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) एक बार फिर विवादों में है. इस बार AMU के विवाद में आने की वजह बेहद ही शर्मनाक है. AMU में BBA के छात्र शहजिल ने युनिवर्सिटी को बदनाम करने की कई कसर नहीं छोड़ी. आरोप है कि यहां गे-डेटिंग ऐप्स के जरिए शहजिल ने कई युवकों को फंसाया. दावा यह है कि हॉस्टल के बंद कमरों में युवकों को बुलाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए जाते थे. इन अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल शुरू होता था. पुलिस ने इस पूरे शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते शहजिल को दबोच लिया है. आरोप है कि शहजिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर महज 6 महीनों में 26 लोगों को शिकार बनाकर 7 लाख रुपये वसूल लिए थे.
ADVERTISEMENT
कैसे हुआ इस रैकेट का भंडाफोड़
पुलिस की शुरुआती जांच में चौंकाने वाली चीजें सामने आई हैं. बता दें कि AMUके ही एक कर्मचारी के 19 साल के बेटे की शिकायत के बाद इस रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने बताया है कि आरोपी शहजिल अपने साथी मन्नान, भोला भाई, ऑगी और अन्य के साथ मिलकर 'ग्रिडर' और 'माय बॉय' जैसे डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करता था. यह गैंग करीब 50 KM के दायरे में शिकार की तलाश करता था. झांसे में आए लोगों को AMU के हॉस्टल में बुलाया जाता था. यहां उनके अश्लील वीडियो बना लिए जाते थे. फिर शुरू होता था ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूली का खेल.
एएमयू के प्रॉक्टर ने क्या बताया?
एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर नावेद खान ने बताया कि आरोपी शहजिल पीलीभीत के पास का रहने वाला है. वह BBA थर्ड ईयर का छात्र है. जिस कमरे में शहजिल यह काला धंधा चला रहा था वह आधिकारिक तौर पर दो अन्य छात्रों को अलॉट था. यूनिवर्सिटी बंद होने और उन छात्रों के घर जाने का फायदा उठाकर शहजिल ने पिछले तीन- साढ़े तीन महीनों से उस कमरे पर अवैध कब्जा कर रखा था. आरोपी के मोबाइल से भारी मात्रा में आपत्तिजनक डेटा बरामद हुआ है.
ADVERTISEMENT











