मेरठ के साकिब ने पत्नी कौसर को दी पेपर कटर वाली खौफनाक मौत... वो तड़प-तड़र कर मर गई, क्यों बना ऐसा हैवान?

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है. लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर में एक पति ने अपनी प्रेमिका के चक्कर में अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी.

Meerut Murder Case

उस्मान चौधरी

03 May 2026 (अपडेटेड: 03 May 2026, 11:27 AM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है. लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर में एक पति ने अपनी प्रेमिका के चक्कर में अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति साकिब को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे की है, जब साकिब की पत्नी कौसर का शव घर के एक कमरे में खून से लथपथ मिला. कौसर की गर्दन को किसी धारदार हथियार से बुरी तरह काटा गया था. जिस वक्त यह वारदात हुई, घर में उनकी तीन मासूम बेटियां भी मौजूद थीं.

यह भी पढ़ें...

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की

इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी साकिब ने इसे एक चोरी की घटना का रूप देने की पूरी कोशिश की. उसने न केवल पुलिस के सामने आंसू बहाने का ढोंग किया, बल्कि अपनी एक छोटी बेटी को भी यह सिखा दिया कि वह पुलिस को बताए कि 'घर में चोर आए थे'.

जांच और फिर खुलासा हुआ

मेरठ नगर पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोंसले के अनुसार, पुलिस को शुरुआत से ही साकिब के बयानों पर संदेह था क्योंकि वह बार-बार अपनी बात बदल रहा था. कड़ाई से की गई पूछताछ में साकिब टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

सामने आया पूरा हत्याकांड

पुलिस जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि आरोपी साकिब के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसका उसकी पत्नी कौसर लगातार विरोध करती थी. इसी विरोध के चलते साकिब उसे लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और चाहता था कि वह स्वयं आत्महत्या कर ले लेकिन बाद उसने खुद ही पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची. आरोपी ने बेहद बेरहमी से पेपर कटर से पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी, जिसे पुलिस ने साकिब की निशानदेही पर बरामद कर लिया है.