आवास विकास परिषद ने यूट्यूबर शादाब जकाती के नए नवेले शोरूम को किया सील, क्या हुआ था अवैध काम?

Shadab Jakati News: मेरठ में आवास विकास परिषद ने यूट्यूबर शादाब जकाती के शोरूम 'जकाती ज्वेलर्स' को सील कर दिया है. नक्शे के विपरीत बने ग्रैंड स्क्वायर कॉम्प्लेक्स पर हुई इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप.

Shadab Jakati

उस्मान चौधरी

• 06:28 PM • 06 May 2026

follow google news

Shadab Jakati News: मेरठ में हापुड़ रोड पर स्थित ग्रैंड स्क्वायर कॉम्प्लेक्स में हाल ही में खुले शादाब जकाती के ज्वेलरी शोरूम को बुधवार को आवास विकास परिषद की टीम ने सील कर दिया. टीम ने न केवल शोरूम बल्कि उस पूरे कॉम्प्लेक्स को ही सील कर दिया है जिसमें यह दुकान स्थित थी. 

यह भी पढ़ें...

आवास विकास परिषद की इस बड़ी कार्रवाई के पीछे निर्माण और संचालन में बरती गई अनियमितताएं मुख्य कारण बताई जा रही हैं. जांच में पाया गया कि कॉम्प्लेक्स का कुछ हिस्सा स्वीकृत नक्शे के विपरीत बनाया गया है. परिषद के अधिकारियों के अनुसार, नियमों के उल्लंघन को लेकर कॉम्प्लेक्स के मालिक को पहले ही नोटिस दिया गया था, लेकिन कोई संतोषजनक कदम नहीं उठाया गया. मानकों के विरुद्ध कॉम्प्लेक्स का संचालन किए जाने के कारण टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर सीलबंदी की प्रक्रिया पूरी की.

ओपनिंग के बाद से ही विवादों में हैं शादाब जकाती

शादाब जकाती ने बीती 28 अप्रैल को ही 'जकाती ज्वेलर्स' की बड़ी धूमधाम से ओपनिंग की थी, लेकिन तब से ही विवाद उनका पीछा कर रहे हैं. शोरूम के उद्घाटन के दौरान भारी भीड़ जमा होने के कारण ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई थी, जिसके बाद प्रशासन ने शादाब जकाती के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था. अब कॉम्प्लेक्स के अवैध निर्माण की जद में आने के कारण महज कुछ ही दिनों में उनके शोरूम पर प्रशासन ने ताला जड़ दिया है. फिलहाल इस कार्रवाई के बाद से इलाके के अन्य अवैध निर्माणकर्ताओं में भी हड़कंप मचा हुआ है. आवास विकास परिषद का कहना है कि नियमों के विरुद्ध किए गए किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें: यूट्यूबर शादाब जकाती पर झारखंड की इस महिला ने लगाया गंभीर आरोप, कहा 1 साल तक बंधक बनाकर किया शोषण