वृंदावन के यमुना नदी में नाव डूबने से 10 लोग की मौत, 5 अभी भी लापता

वृंदावन यमुना नदी में नाव हादसा में10 की मौत. 5 अभी भी लापता. रेस्क्यू जारी, प्रशासन ने मुआवजा और कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया.

यूपी तक

• 11:35 AM • 11 Apr 2026

follow google news

वृंदावन में यमुना नदी में नाव हादसा हुआ. 10 अप्रैल 2026 को दोपहर में श्रद्धालुओं से भरी नाव केसी घाट के पास यमुना नदी में डूब गई. हादसे में लगभग 10 लोगों की मौत हो गई और 22 लोग सुरक्षित बचाए गए हैं. 5 लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है. घटना के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं.

यह भी पढ़ें...

लापता लोग बांके बिहारी के दर्शन के लिए आए थे. नाव पर कोई लाइफ जैकेट नहीं था जिससे हादसा गंभीर हो गया।. पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है.हालात नियंत्रण में हैं लेकिन खोज जारी है. इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया तथा मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की है. प्रशासन ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.