भाजपा विधायक अनिल सिंह फिर चर्चा में! विरोधियों को दी पोकलैंड चलाने की धमकी, क्या है इसका मतलब

बीजेपी विधायक अनिल सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे विरोधियों के घर पर पोकलैंड चलाने की धमकी दे रहे हैं. पहले नागिन डांस के लिए चर्चित रहे विधायक अब इस बयान से विवादों में हैं.

यूपी तक

• 07:17 PM • 10 Apr 2026

follow google news

बीजेपी विधायक अनिल सिंह का एक विवादित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने विरोधियों को खुलेआम चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में विधायक अनिल सिंह कहते दिख रहे हैं कि अगर वे चुनाव में जीत दर्ज करते हैं, तो विरोधियों के घर और दुकानों पर पोकलैंड चलेगा.

यह भी पढ़ें...

क्या है पोकलैंड का मतलब?

राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर इस शब्द की खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, अनिल सिंह ने पोकलैंड शब्द का इस्तेमाल बुलडोजर जैसी मशीनों के संदर्भ में किया है, जो सड़क और अवैध निर्माणों को तोड़ने के काम आती हैं. विरोधियों को दी गई यह सीधी धमकी अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

बसपा से बीजेपी तक का सफर और विवादित अंदाज

अनिल सिंह पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) के कद्दावर नेता थे, जो बाद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होकर विधायक बने. उनके इस ताजा वीडियो ने पार्टी के भीतर भी सुगबुगाहट पैदा कर दी है. यह पहली बार नहीं है जब विधायक जी चर्चा में हों. इससे पहले उनका एक वीडियो 'नागिन डांस' करते हुए भी वायरल हुआ था, जिसे लेकर काफी मीम्स बने थे