Mathura NSUI protest: लखनऊ विधानसभा कूच के दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हर्ष चौरसिया एवं यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुर्गेश बघेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए. प्रशासन द्वारा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हर्ष चौरसिया को उनके घर पर ही रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे कार्यकर्ताओं के साथ होली गेट तक पहुंचने में सफल रहे.
ADVERTISEMENT
आंदोलन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनाम धन्य तिवारी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुर्गेश बघेल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हर्ष चौरसिया सहित कई एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को बुलंद किया.
गिरफ्तारी के समय यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनाम धन्य तिवारी, जिला अध्यक्ष दुर्गेश बघेल तथा अन्य युवा पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रों और युवाओं की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात विधानसभा तक पहुंचाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है. वहीं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हर्ष चौरसिया एवं अन्य छात्र नेताओं ने कहा कि छात्र हितों की आवाज को दबाने का हर प्रयास लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है.
इस दौरान यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, नेताओं ने प्रशासनिक कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन को बलपूर्वक रोकना उचित नहीं है तथा छात्र-युवा हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा.
ADVERTISEMENT










