उत्तर प्रदेश, बैंक धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज़ से लोन लिया था,

Mathura Bank Fraud Case: मथुरा की जैत थाना पुलिस ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धर्मपाल को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन हासिल किया था. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे दबोचकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

 Mathura News

Mathura News

Newzo

• 04:47 PM • 11 Jun 2026

follow google news

Mathura Bank Fraud Case: जैत थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाज़ी के एक मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने बैंक ऑफ बड़ौदा, छटीकरा शाखा से फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे लोन प्राप्त किया था.

यह भी पढ़ें...

गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मपाल (लगभग 48 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम उझानी, थाना शेरगढ़ का निवासी है.धर्मपाल ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज़ पेश करके बैंक से ऋण स्वीकृत कराया था.

इस धोखाधड़ी के मामले में पहले से ही थाना जैत में भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज था. पुलिस टीम गुरुवार सुबह क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भरतिया कट, एनएच-19 के पास घेराबंदी कर धर्मपाल को सुबह करीब 9:15 बजे गिरफ्तार कर लिया.

अभियुक्त की गिरफ्तारी में थाना जैत के थानाध्यक्ष सोनू कुमार, उपनिरीक्षक सुधीर राठी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार और हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल थे.