लखनऊ में भगवा कपड़े पहन ढाबे पर चिकन खा रहा था युवक तो सुभाष और दिनेश ने कर दी उसकी धुनाई, वीडियो आया सामने

आशीष श्रीवास्तव

• 04:37 PM • 19 Aug 2025

Lucknow Crime News: लखनऊ में भगवा वस्त्र पहने एक शख्स को ढाबे पर चिकन खाते देख कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Lucknow Crime News

Lucknow Crime News

Google CTA

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां भगवा वस्त्र पहने एक शख्स को चिकन खाना इतना भारी पड़ गया कि कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. यह पूरी घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. 

यह भी पढ़ें...

17 अगस्त का बताया जा रहा ये मामला

यह मामला 17 अगस्त का है, जब केजीएन (KGN) ढाबे पर भगवा कपड़े पहने एक युवक चिकन खा रहा था. वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद दो लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी. मारपीट देखकर ढाबे में अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग बीच-बचाव करने के लिए आगे आए. 

यहां देखें वीडियो:

घटना की जानकारी मिलने पर गोसाईगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया. पुलिस ने मारपीट करने वाले दो आरोपियों, सुभाष कनौजिया और दिनेश को हिरासत में ले लिया है. दोनों के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में कार्रवाई की गई है. पुलिस फिलहाल घायल युवक से भी पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है. 

ये भी पढ़ें: लखनऊ में अरविंद मिश्रा ने पत्नी बबिता की नाक को दांत से काट जमीन पर फेंक दिया! फिर पता चली चौंकाने वाली बात