लखनऊ में अरविंद मिश्रा ने पत्नी बबिता की नाक को दांत से काट जमीन पर फेंक दिया! फिर पता चली चौंकाने वाली बात
यूपी की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां घरेलू विवाद ने इतना खौफनाक रूप ले लिया कि अरविंद मिश्रा नामक एक शख्स ने अपनी पत्नी की नाक दांत से काट डाली.
ADVERTISEMENT

Lucknow News
यूपी की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां घरेलू विवाद ने इतना खौफनाक रूप ले लिया कि अरविंद मिश्रा नामक एक शख्स ने अपनी पत्नी की नाक दांत से काट डाली. साथ ही उसने पत्नी के ऊपर चाकू से हमला करने की भी कोशिश की थी. इस दौरान बीच बचाव करने आई सास को भी उसने पीट दिया. फिलहाल तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.