अयातुल्लाह खामेनई की मौत के बाद लखनऊ की सड़कों पर बैठ लोग रोने लगे, फिर आक्रोश में लगाए ये नारे

अंकित मिश्रा

01 Mar 2026 (अपडेटेड: 01 Mar 2026, 10:54 AM)

Lucknow News: अयातुल्लाह ख़ामेनई की मौत के बाद लखनऊ में भारी तनाव. मौलाना कल्बे जवाद ने 3 दिन के शोक और दुकानें बंद रखने की अपील की. रात 8 बजे कैंडल मार्च का ऐलान.

Ayatollah Khamenei, Lucknow News

Ayatollah Khamenei, Lucknow News

Google CTA

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत की खबर के बाद लखनऊ में शोक और आक्रोश का माहौल है. अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत के बाद लखनऊ में तीन दिन के शोक का ऐलान किया गया है. इस बीच बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं. लोग सड़क पर बैठ रो रहे हैं. वहीं, आक्रोशित लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की है. लोगों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ भी नारे लगाए हैं. 

यह भी पढ़ें...

लखनऊ में सड़कों पर उतरे लोगों ने लगाए ट्रंप मुर्दाबाद के नारे

अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत की खबर मिलने के बाद लखनऊ के थाना सहादतगंज क्षेत्र और छोटे इमामबाड़े के पास शिया समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए डोनाल्ड ट्रंप मुर्दाबाद के नारे लगाए. स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. 

मौलाना कल्बे जवाद ने की बड़ी अपील

प्रख्यात शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने इस बड़े घटनाक्रम के बाद लखनऊ में तीन दिन के शोक का ऐलान किया है. उन्होंने समुदाय के लोगों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखें. मौलाना ने देश भर के शिया समाज और सभी 'इंसानियत परस्त' लोगों से आह्वान किया है कि आज रात 8 बजे पूरे मुल्क में एक ही समय पर शोक सभाएं आयोजित की जाएं. वहीं, लखनऊ के छोटे इमामबाड़े पर रात 8 बजे मौलाना कल्बे जवाद खुद एक शोक सभा को संबोधित करेंगे. शोक सभा के बाद एक विशाल कैंडल मार्च निकाला जाएगा.

वहीं, मौलाना कल्बे जवाद ने हिंदुस्तान के तमाम शिया समुदाय के लोगों से अपील की है कि जहां भी संभव हो वहां कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध करें.

ये भी पढ़ें: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई की हमले में मौत के बाद यूपी के मौलाना सैफ नकवी का आया रिएक्शन