लखनऊ में एग्जाम देकर हॉस्टल लौट रहे थे 3 युवक, इतने में छात्र नीरज पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला, किसने किया ये? 

अंकित मिश्रा

• 03:13 PM • 13 Jun 2025

Lucknow Crime News: लखनऊ में गुरुवार शाम को कुछ दबंगों ने एग्जाम देकर हॉस्टल लौट रहे छात्रों पर कुल्हाड़ी से हमला किया और बाजार में खुलेआम तमंचा लहराकर फायरिंग भी की. जानें क्या है मामला?

Lucknow Crime News

Lucknow Crime News

Google CTA

Lucknow Crime News: राजधानी लखनऊ का बीबीडी थाना क्षेत्र इन दिनों कानून के रखवालों और अपराधियों, दोनों की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. यह क्षेत्र इस वक्त अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है. एक तरफ जहां बीते रविवार को इसी थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की को छत से नीचे फेंक दिया था. अब बीबीडी थाना क्षेत्र से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. गुरुवार शाम को कुछ दबंगों ने एग्जाम देकर हॉस्टल लौट रहे छात्रों पर कुल्हाड़ी से हमला किया और बाजार में खुलेआम तमंचा लहराकर फायरिंग भी की.

यह भी पढ़ें...

दबदबे और वर्चस्व को लेकर हुआ हमला

पीड़ित छात्र राहुल शर्मा का आरोप है कि देवरिया के निहाल सिंह नामक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी और गोली मारने की धमकी दी. राहुल ने बताया कि यह हमला सिर्फ दबदबे और वर्चस्व को लेकर किया गया था. राहुल ने इस मामले में 5 नामजद और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. वहीं, बीसीए का छात्र नीरज सिंह भी इस हमले का शिकार हुआ. उसका कहना है कि उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया और पिस्टल भी चलाई गई. नीरज ने यह भी आरोप लगाया कि थाने में रिपोर्ट करने के बावजूद पुलिस ने पहले कोई कार्रवाई नहीं की थी.

तीसरे पीड़ित अभिषेक का आरोप है कि उस पर जानलेवा फायरिंग हुई, लेकिन वह किसी तरह बच निकले. पीड़ितों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि बीबीडी थाना क्षेत्र में बाहरी छात्रों को आए दिन धमकाया और पीटा जाता है, और पुलिस अक्सर मूकदर्शक बनी रहती है. फिलहाल, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में जिस लड़की को सिपाही मुकेश यादव ने दूसरी मंजिल से दिया था धक्का, अब उसने कैमरे पर सुनाई ये कहानी