लखनऊ में जिस लड़की को सिपाही मुकेश यादव ने दूसरी मंजिल से दिया था धक्का, अब उसने कैमरे पर सुनाई ये कहानी
Lucknow Crime News: लखनऊ में 16 साल की नाबालिग लड़की को यूपी पुलिस में सिपाही मुकेश यादव और उसकी पत्नी कुमकुम यादव द्वारा 2 मंजिल से नीचे गिराने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. अब इस मामले में पीड़िता ने कैमरे के सामने आकर घटना वाले दिन की पूरी कहानी सुनाई है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: लखनऊ में 16 साल की नाबालिग लड़की को यूपी पुलिस में सिपाही मुकेश यादव और उसकी पत्नी कुमकुम यादव द्वारा 2 मंजिल से नीचे गिराने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. अब इस मामले में नाबालिग लड़की ने कैमरे के सामने आकर सिपाही मुकेश यादव और उसकी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. नाबालिग लड़की का आरोप है कि सिपाही मुकेश यादव और उसकी पत्नी ने उसे घर की दूसरी मंजिल से नीचे धक्का दिया, फिर उसके पिता से मारपीट की है. इतना ही नहीं नीचे आकर भी मुकेश और उसकी पत्नी ने लड़की के साथ भी मारपीट की. फिर आत्मरक्षा में उसने भी सिपाही मुकेश यादव को काट लिया था. खबर में आगे जानें पीड़िता ने और क्या-क्या कहा?