कानपुर में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी और बेटे को गोली मारकर की हत्या, फिर खुद ट्रेन के आगे कूदा

Kanpur Crime News: कानपुर में रिटायर्ड फौजी ने बिछाई अपनों की लाशें! पत्नी और 16 साल के बेटे की हत्या के बाद खुद रेलवे ट्रैक पर दी जान. जानिए क्या थी इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह.

यूपी तक

• 12:33 PM • 17 Feb 2026

follow google news

कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. आपको बता दें कि रिटायर्ड फौजी चेतराम पासवान ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी सुनीता और 16 वर्षीय बेटे दीप की अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी. परिवार को मौत के घाट उतारने के बाद चेतराम अपनी मोटरसाइकिल से रेलवे अंडरपास पहुंचा और मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. 

यह भी पढ़ें...

सोमवार सुबह पुलिस को रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला. मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और मोटरसाइकिल के कागजों से उसकी पहचान चेतराम के रूप में हुई. जब पुलिस चेतराम के घर सूचना देने पहुंची, तो वहां का नजारा खौफनाक था. घर के अंदर पत्नी और बेटे के खून से लथपथ शव पड़े थे.

पुलिस के अनुसार, चेतराम एक रिटायर्ड आर्मी पर्सन था और वर्तमान में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था. यह परिवार 3 महीने पहले ही इस नए मकान में रहने आया था. शुरुआती जांच में घटना की वजह पारिवारिक कलह और आर्थिक तनाव बताई जा रही है. मौके से एक डीबीबीएल (DBBL) गन बरामद हुई है, जिसका इस्तेमाल हत्या में किया गया था. इस पूरी घटना से बखरिया गांव में मातम और दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.