प्रेमिका ने बात करनी बंद की तो प्रेमी ने किया वो काम जो नहीं करना था, फिर युवक की मां ने...

रंजय सिंह

• 01:58 PM • 11 Feb 2025

कानपुर में एक युवक ने प्रेमिका के बात न करने पर आत्महत्या कर ली. आहत मां बेटे की डेड बॉडी लेकर प्रेमिका के घर पहुंची और हंगामा किया.

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Google CTA

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक युवक ने कथित तौर पर सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी प्रेमिका ने उससे बातचीत बंद कर ली थी. इस घटना से आहत मृतक की मां बेटे का शव लेकर प्रेमिका के घर पहुंची और वहां जमकर हंगामा करने लगी. हालांकि, जब पुलिस ने लड़की के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया तब वह शांत हुई. पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बात कही है. 

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

श्याम नगर निवासी युवक एक कारखाने में काम करता था और पिछले दो सालों से एक युवती से प्रेम संबंध में था. हाल ही में किसी विवाद के कारण युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी. युवक ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी, तो उसने सोमवार सुबह कथित रूप से अपने कमरे में आत्महत्या कर ली. घटना के बाद प्रेमी की मां बेटे का शव लेकर पहले जीटी रोड पर प्रदर्शन करने पहुंची. मगर जब पुलिस ने रोका तो वह सीधा प्रेमिका के घर पहुंच गई और शव दरवाजे पर रखकर न्याय की मांग करने लगी.

क्या कह रहे हैं दोनों पक्ष?

मृतक की मां का कहना है कि युवती उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी, जिसके कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. वहीं लड़की के परिवार वालों का ऐसा कहना है कि युवक एकतरफा प्यार करता था और उनकी बेटी को अक्सर परेशान करता था. इतना ही नहीं, उसने बेटी को तेजाब फेंकने की धमकी भी दी थी जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी.

पुलिस ने लिया ये एक्शन 

एडीसीपी मनोज पांडे का कहना है एक लड़के का लड़की से 2 साल तक प्रेम संबंध था. उसकी बातचीत होती थी, लेकिन लड़की ने अचानक उससे बात करना बंद कर दिया. इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया.  मृतक युक के परिजनों ने लड़की के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.