मैं घर पहुंचा तो देखा पत्नी 2 लड़कों संग... 4 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब सचिन ने कर दिया श्वेता का कत्ल

रंजय सिंह

17 Jan 2026 (अपडेटेड: 17 Jan 2026, 06:15 PM)

UP News: कानपुर मे लव मैरिज का खौफनाक अंत! अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारा पति खुद पहुंचा थाने. युवक ने दावा किया कि उसने पत्नी को दो लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था.

Kanpur News

Kanpur News

Google CTA

UP News: इस कहानी के शुरुआत फतेहपुर से जिले से होती है. यहां सचिन सिंह नाम के युवक का दिल अपने ही गांव की श्वेता पर आ गया. सालों का साथ और बेपनाह मोहब्बत. घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे लेकिन सचिन और श्वेता के मन में कुछ और ही प्लान था. चार महीने पहले दोनों ने किसी की परवाह किए बिना कोर्ट मैरिज कर ली. सचिन फिर पत्नी श्वेता को लेकर कानपुर आ गया और महाराजपुर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के पास किराए का कमरा लेकर रहने लगा. वह दिन भर ऑटो चलाकर पैसे कमा रहा था. 

यह भी पढ़ें...

वो एक झूठ और सामने आई खौफनाक हकीकत

कहते हैं शक की बुनियाद पर खड़ी दीवारें बहुत जल्दी गिरती हैं. सचिन को कुछ दिनों से शक था कि श्वेता के संबंध पास ही के इंजीनियरिंग कॉलेज के लड़कों से हैं. इसी शक को परखने के लिए सचिन ने एक दिन चाल चली. उसने श्वेता से कहा कि वह आज काम के सिलसिले में घर देर से आएगा. लेकिन उसे क्या पता था कि वह जो देखने जा रहा है वह उसकी जिंदगी बदल देगा.

तय वक्त से पहले जब सचिन अचानक कमरे पर पहुंचा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. सचिन के मुताबिक, उसने अपनी पत्नी को दो लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. यह देख सचिन का खून खौल गया. तैश में आकर उसने श्वेता की जान ले ली. 

'मैंने उसे मार डाला साहेब'

वारदात को अंजाम देने के बाद सचिन भागा नहीं. वह सीधे पुलिस थाने पहुंचा और फफककर रोने लगा. जब उसने पुलिसवालों को अपनी दास्तान सुनाई तो पुलिसवाले भी सन्न रह गए. सचिन ने कहा, "मैंने उसे मार डाला साहेब..." यह कहते हुए उसने अपनी पूरी कहानी बताई. पुलिस फौरन उसे लेकर मौके पर पहुंची जहां कमरे के अंदर कंबल में लिपटी श्वेता की लाश पड़ी थी. 

मौके पर एसीपी और एडीसीपी समेत भारी पुलिस बल पहुंचा. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जांच शुरू कर दी है. सचिन फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है.