कानपुर के विजय तिवारी ने थाने में गर्लफ्रेंड के सामने दारोगा प्रियांशु को पीटा, फिर पुलिस ने उसके साथ क्या किया?

रंजय सिंह

• 01:01 PM • 16 Apr 2025

Kanpur News: यूपी के कानपुर में विजय तिवारी नाम के युवक की गजब दबंगाई देखने को मिली है. विजय ने थाने में जाकर दारोगा और सिपाही के साथ ही मारपीट शुरू कर दी. जिस समय उसने मारपीट की, उस समय उसके साथ थाने में उसकी महिला मित्र भी थी. जानिए मामला.

Kanpur, Kanpur News, Kanpur Crime News, Kanpur Viral News, Kanpur Viral Video, Kanpur Police, up news, up viral news, up police, up viral, कानपुर, कानपुर न्यूज, कानपुर पुलिस, कानपुर वायरल न्यूज, कानपुर वायरल, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

Kanpur

Google CTA

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने दारोगा को थाने में घुसकर खूब पीटा. दबंग युवक के मन में पुलिस को लेकर कोई डर नहीं था. वह थाने में ही दारोगा को पीटने लगा और उसने पीट-पीटकर दारोगा को घायल कर दिया. दारोगा की वर्दी खून से लाल हो गई और उसके सिर-हाथ पर गंभीर चोटें आईं. 

यह भी पढ़ें...

अब पुलिस ने आरोपी युवक विजय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि विजय तिवारी की महिला मित्र और एक सिपाही के बीच होटल में खाना-खाते समय टक्कर हो गई थी. दोनों एक-दूसरे से टकरा गए थे. इसी को लेकर आरोपी विजय तिवारी काफी भड़का हुआ था.  

कानपुर में दारोगा को थाने में ही पीट दिया

कानपुर का विजय तिवारी एक दिन पहले एक होटल में खाना खाने अपनी महिला मित्र के साथ गया था. वहां पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सीपू भी खाना खाने गया था. इस दौरान विजय तिवारी की महिला मित्र और सिपाही के बीच टकराव हो गया था और दोनों एक-दूसरे से टकरा गए थे.

इस बात से विजय तिवारी भड़क गया था और उसने मौके पर भी हंगामा करने की कोशिश की थी. आरोप है कि वहां भी विजय ने सिपाही को धक्का दिया और उसे धमकाया था. इस मामले की शिकायत सिपाही की तरफ से थाने में की गई थी.

ये भी पढ़ें: पुलिस के खुफिया तंत्र से आगे निकला कानपुर का वारिस, पकड़े जाने पर जो कहानी सामने आई, जानकर दंग रह जाएंगे

महिला मित्र को लेकर थाने आया विजय तिवारी

मिली जानकारी के मुताबिक. मंगलवार को विजय खुद अपनी महिला मित्र के साथ आनंदबाग  पुलिस चौकी पहुंच गया. इस दौरान वह फिर भड़क गया और उसने चौकी का सामान तोड़ते हुए सिपाही और दारोगा प्रियांशु दीक्षित पर हमला कर दिया. उसने थाने में ही दारोगा को पीटना शुरू कर दिया, जिससे उनके हाथ और सिर में चोट आई.

आरोपी विजय तिवारी

पुलिस ने ये किया

इस मामले को लेकर एडीसीपी महेश कुमार ने बताया, आरोपी विजय तिवारी पर पहले भी थाने में मुकदमा दर्ज है. उसने पुलिस के साथ मारपीट की है. उसको गिरफ्तार कर लिया गया है.