खुद दूसरे शख्स के साथ डांस कर रही पत्नी, पति को अन्य महिला के साथ नाचता देख भड़क गई, फिर कानपुर में गजब हुआ

रंजय सिंह

• 03:52 PM • 19 Jun 2025

Kanpur Married Couple News: कानपुर में डांस को लेकर एक पति-पत्नी के बीच ऐसा विवाद हुआ, जिसे जान हर कोई हैरान रह गया.

Kanpur News, Kanpur Crime News, Husband Wife Dispute Kanpur, Wife Threatening to Commit Suicide, Kanpur Birthday Party, Husband Committed Suicide, UP Crime News

Kanpur News (PC-AI)

Google CTA

Kanpur News: कानपुर में पति-पत्नी के बीच गजब का ड्रामा देखने को मिला. यहां एक पड़ोसी के यहां बर्थडे पार्टी में पति-पत्नी पहुंचे. इस दौरान पत्नी ने पार्टी में आए दूसरे शख्स के साथ डांस करना शुरू कर दिया. ये देख पति भी दूसरी महिला के साथ डांस करने लगा. मगर दूसरी महिला के साथ डांस करना पति को भारी पड़ गया.

यह भी पढ़ें...

दूसरी महिला के साथ डांस करते देख पत्नी काफी भड़क गई और वह नाराज होकर रेलवे लाइन की तरफ चली गई. वह इतनी नाराज हुई कि उसने मरने का मन बना लिया. फिर किसी तरह परिजन महिला के पास पहुंचे और उसे समझाकर पटरी से हटाया. इसके बाद पति-पत्नी के बीच समझौता करवाया गया.

डांस को लेकर पति-पत्नी में गजब विवाद

यह दिलचस्प मामला कानपुर के मंधाना इलाके का है. यहां रेलवे लाइन की पटरी के किनारे एक महिला दोपहर को अचानक खड़ी हो गई. फिर वह पटरी पर लेट गई. उसको पटरी पर लेटा देखकर दूर खड़ी उसकी सास और पति दौड़ते हुए उसके पास पहुंचे. इस दौरान पत्नी चिल्लाने लगी. 

ये भी पढ़ें: नोएडा में जॉब कर रही भोपाल की लड़की का मैरिज साइट पर मिले युवक ने जीता दिल, संबंध बना ले गया गोवा, आगे जो हुआ जान हिल जाएंगे

उसने पति से कहा कि मुझे लेने नहीं आओ. तुम दूसरी के साथ डांस करो और मैं यहां कट जाऊंगी.  बड़ी मुश्किल से उसको पति और सास ने समझाया और पटरी से हटाया. जिस समय महिला को पटरी से हटाया गया, उसे कुछ पल बाद ही ट्रेन वहां से गुजर गई. इसके बाद महिला को समझाकर परिजन घर ले गए. बता दें कि इस दौरान महिला ने पुलिस को भी फोन करके बुला लिया था.

महिला की सास ये बोली

इस दौरान महिला की सास ने कहा कि मोहल्ले में बर्थडे पार्टी थी. वहां पर मेरी बहू और बेटा गए थे. मेरी बहू पहले 2 घंटे तक डांस करती रही. इसके बाद मेरा बेटा डांस करने लगा तो वह नाराज हो गई. 

ये भी पढ़ें: अंकित प्रजापति से प्यार करने की बागपत की शिवानी कश्यप ने चुकाई भारी कीमत, उसके साथ जो हुआ, कांप जाएंगे

पुलिस ने ये बताया

इस मामले में मंधना के चौकी इंचार्ज तनुज सिरोही ने बताया, पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. पत्नी ने 112 नंबर पर फोन किया था. पुलिस ने समझाया भी था. बता दें कि मनाने के लिए पति ने पत्नी को समोसा भी खिलाया.