अंकित प्रजापति से प्यार करने की बागपत की शिवानी कश्यप ने चुकाई भारी कीमत, उसके साथ जो हुआ, कांप जाएंगे
UP News: बागपत में अंकित प्रजापति और शिवानी कश्यप आपस में दोस्त थे. इसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था. मगर इस प्यार की कीमत शिवानी को चुकानी पड़ी.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: शिवानी कश्यप और अंकित प्रजापति बागपत के बड़ौत कोतवाली स्थित लुहारी गांव में रहते थे. दोनों पड़ोसी भी थे. शिवानी और अंकित आपस में दोस्त थे. मगर जैसे-जैसे दोनों बड़े होते गए, ये दोस्ती प्यार में बदलती गई. दोनों के बीच प्यार ऐसा परवान चढ़ा की साथ जीने-मरने की कसम भी खा ली. मगर इस प्यार का इतना दर्दनाक अंजाम होगा, ये दोनों में से किसी ने भी नहीं सोचा था.