जज पत्नी से एक दिन पहले मुलाकात…हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए कानपुर के सुधीर यादव की कहानी इमोशनल है

रंजय सिंह

07 Jan 2025 (अपडेटेड: 07 Jan 2025, 12:37 PM)

UP News: कानपुर के रहने वाले सुधीर यादव तट रक्षक बल के ध्रुव हेलिकॉप्टर पर सवार थे. गुजरात के पोरबंदर एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया था. सुधीर का पूरा परिवार एयरफोर्स में हैं और उनकी पत्नी पटना में जज है.

Kanpur, Kanpur news, Kanpur pilot Sudhir yadav, iaf pilot martyred, pilot Sudhir yadav family, pilot Sudhir yadav story

Kanpur, Kanpur news, Kanpur pilot Sudhir yadav, iaf pilot martyred, pilot Sudhir yadav family, pilot Sudhir yadav story

Google CTA

UP News: बीते रविवार गुजरात के पोरबंदर में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुआ था. इस हादसे में पायलट समेत 3 लोग शहीद हुए थे. मृतकों में डिप्टी कमाडेंट सुधीर यादव भी शामिल थे. बता दें कि सुधीर उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले थे. सुधीर के माता-पिता और भाई भी एयरफोर्स में हैं. सुधीर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि सुधीर यादव की शादी 10 महीने पहले ही हुई थी. उनकी पत्नी आवृत्ति पटना में जूडिशियल अधिकारी यानी जज हैं. ये पूरा परिवार सेना से जुड़ा हुआ है. ऐसे में भारी संख्या में लोग सुधीर के घर में आ रहे हैं और सुधीर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. 

शनिवार को पत्नी ने की थी मुलाकात और रविवार को मिली मौत की खबर

मिली जानकारी के मुताबिक, सुधीर यादव की पत्नी आवृत्ति ने पिछले शनिवार को ही गुजरात जाकर सुधीर से मुलाकात की थी. जैसे ही वह शनिवार को वापस लौटी तो रविवार को उन्हें पति की मौत की खबर मिल गई. सुधीर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है. सभी का रो-रो कर बुरा हाल है. सारे रिश्तेदार सुधीर के घर पर मौजूद हैं. अभी शहीद का शव घर नहीं आया है.

पिता ने उठाए हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं पर सवाल

सुधीर के पिता का कहना है कि जिस हेलिकॉप्टर हादसे में उनके बेटे की मौत हुई, उस हेलिकॉप्टर के हादसे लगातार सामने आते रहे हैं. मगर फिर भी उन हेलिकॉप्टर को हटाया जा नहीं जा रहा. सुधीर के पिता नवाब सिंह यादव खुद एयरफोर्स से रिटायर हैं. सुधीर की मां राजमणि यादव और सुधीर का भाई धर्मेंद्र भी एयरफोर्स में हैं.

सुधीर के पिता कहते हैं कि कुछ दिन पहले सेना में उनके जानने वाले के बेटे की भी इसी हेलिकॉप्टर के दुर्घटना में मौत हो गई थी. इस हेलिकॉप्टर के कई मामले सामने आते रहे हैं. वह सवाल करते हैं कि अगर ये हेलिकॉप्टर लगातार हादसे के शिकार हो रहे हैं तो उन्हें हटाया क्यों नहीं जा रहा?

बता दें कि सुधीर के घर सेना और पुलिस के अधिकारी भी लगातार आ रहे हैं और परिवार से मिल रहे हैं. इसी के साथ क्षेत्र के नेता भी सुधीर के परिवार से मिलने आ रहे हैं. 

गौरतलब है कि सुधीर यादव तट रक्षक बल के ध्रुव हेलिकॉप्टर पर सवार थे. आइसीजी के बयान के मुताबिक आइसीजी एचएएल एसके 3 हेलिकॉप्टर CG 859 रविवार दोपहर 12:15 बजे पोरबंदर एयरपोर्ट पर उतरते समय दुर्घटना का शिकार हो गया था. इस हादसे में पायलट सुधीर, सुधीर के  कमांडेंट सौरभ और नाविक मनोज की मौत हो गई थी.