सास बनी दुल्हन, दामाद बना दूल्हा… कानपुर देहात में युवक ने पत्नी की मां से की कोर्ट मैरिज, दोनों ने एकसाथ की ये अपील

Kanpur News: कानपुर के अकबरपुर क्षेत्र में सास बनी दुल्हन और दामाद बना दूल्हा बनने की चर्चा के बीच एक युवक द्वारा अपनी पत्नी की मां से कोर्ट मैरिज करने का दावा किया जा रहा है.

Kanpur Viral Court Marriage News

Kanpur Viral Court Marriage News

यूपी तक

• 08:42 AM • 08 Jun 2026

follow google news

Kanpur Viral Court Marriage News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर भारी चर्चा छेड़ दी है. अकबरपुर क्षेत्र में सास बनी दुल्हन और दामाद बना दूल्हा बनने की चर्चा के बीच एक युवक द्वारा अपनी पत्नी की मां से कोर्ट मैरिज करने का दावा किया जा रहा है. इस घटना के बाद दोनों का एक वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें वे अपने रिश्ते को स्वीकार करने और लोगों से आशीर्वाद देने की अपील करते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

कोर्ट मैरिज का दावा और वायरल वीडियो

जानकारी के अनुसार, महिला और उसके दामाद ने आपसी सहमति से विवाह किया है. बताया जा रहा है कि शादी कोर्ट मैरिज के माध्यम से हुई है. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दोनों कैमरे के सामने अपने फैसले को सही बताते हुए लोगों से अपने नए रिश्ते को स्वीकार करने की बात कह रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया है.

स्थानीय लोगों में खूब हो रही चर्चा 

इस घटना के बाद क्षेत्र और आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. स्थानीय लोगों के बीच यह मामला हैरानी का विषय बना हुआ है. चर्चा है कि दोनों के बीच लंबे समय से करीबी संबंध थे, हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर भी लोग इस रिश्ते को लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं कुछ इसे निजी निर्णय बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे परंपराओं के खिलाफ मान रहे हैं.

आधिकारिक जांच की पुष्टि नहीं

फिलहाल इस पूरे मामले में किसी प्रकार की पुलिस शिकायत या आधिकारिक जांच की पुष्टि नहीं हुई है. स्थानीय प्रशासन की ओर से भी अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है. साथ ही कोर्ट मैरिज से जुड़े किसी दस्तावेज की आधिकारिक जानकारी भी सार्वजनिक नहीं की गई है. ऐसे में मामला फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और चर्चाओं तक ही सीमित है, जबकि कई दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है.