कानपुर में बुर्का पहनकर मोहित ने अपने दोस्त प्रकाश चंद्र गुप्ता को मौत के घाट उतारा, 18 साल की दोस्ती में रंजिश की वजह हैरान कर देगी!

यूपी तक

06 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Kanpur Murder News: कानपुर से हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां 18 साल की दोस्ती में रंजिश देखने को मिली, जहां एक कोचिंग संचालक की उसके ही दोस्त ने बुर्का पहनकर हत्या कर दी और सोने की चेन व ब्रेसलेट लेकर फरार हो गया.

Kanpur Murder News

Kanpur Murder News

Google CTA

Kanpur Coaching Operator Murder: कानपुर से हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां 18 साल की दोस्ती में रंजिश देखने को मिली, जहां एक कोचिंग संचालक की उसके ही दोस्त ने बुर्का पहनकर हत्या कर दी और सोने की चेन व ब्रेसलेट लेकर फरार हो गया. पुलिस जांच में पहले मामला उलझा रहा, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने पूरे केस को साफ कर दिया. इस वारदात के बाद लोग काफी हैरान हैं.

यह भी पढ़ें...

आईपीएल फाइनल की रात हुई वारदात

घटना 31 मई की रात की है, जब कोचिंग संचालक प्रकाश चंद्र गुप्ता की हत्या कर दी गई. बता दें प्रकाश क्रिकेट के शौकीन थे और आईपीएल फाइनल देखने के लिए कोचिंग में ही रुके थे. सुबह जब परिवार ने संपर्क किया तो कोई जवाब नहीं मिला. बाद में परिजन मौके पर पहुंचे तो कमरे में उनका शव पड़ा मिला और गले से करीब 5 लाख की सोने की चेन और ब्रेसलेट गायब थे.

CCTV से मिला पहला सुराग

शुरुआत में पुलिस को लगा कि यह स्वाभाविक मौत हो सकती है क्योंकि वह बीपी के मरीज थे., लेकिन कीमती गहनों की चोरी ने शक गहरा दिया. जांच के दौरान इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें बुर्का पहने एक संदिग्ध महिला दिखाई दी. हालांकि, पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल को उसकी चाल पर शक हुआ, जिसके बाद जांच को और गहराई से आगे बढ़ाया गया.

100 कैमरे खंगालने के बाद खुला राज

करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पुलिस को अहम सुराग मिला. पता चला कि बुर्का पहनकर दिखी “महिला” असल में एक युवक था, जो कार से मौके पर पहुंचा था. जांच में उसकी पहचान मृतक के 18 साल पुराने दोस्त मोहित द्विवेदी के रूप में हुई. पुलिस पूछताछ में मोहित ने स्वीकार किया कि उसने यूट्यूब से हत्या की योजना बनाई थी और खुद को बचाने के लिए बुर्का पहनकर वारदात को अंजाम दिया.

पैसों की लालच में खत्म हुई 18 साल की दोस्ती

पुलिस के अनुसार, मोहित ने प्रकाश के गले में महंगी चेन देखी थी, जिसके बाद उसने हत्या की योजना बनाई. उसने बुर्का और चप्पल पहले से खरीदी और कार से मौके पर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया. बाद में वह सामान्य जीवन की तरह व्यवहार करता रहा, यहां तक कि परिजनों के साथ पुलिस से भी बात की. गिरफ्तारी के बाद पूरा सच सामने आया तो मृतक के परिवार और रिश्तेदार सदमे में आ गए.