कानपुर में लैंबॉर्गिनी से 6 को रौंदने वाले केस में अरबपति बिजनेसमैन के बेटे शिवम मिश्रा को पुलिस ने यूं किया अरेस्ट

Shivam Mishra arrested: कानपुर का चर्चित लैंबॉर्गिनी कांड अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी और तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी उस समय हुई है जब बचाव पक्ष की ड्राइवर थ्योरी को कोर्ट और पुलिस दोनों ने सिरे से खारिज कर दिया.

Shivam mishra arrested

सिमर चावला

12 Feb 2026 (अपडेटेड: 12 Feb 2026, 11:33 AM)

follow google news

Kanpur lamborghini case updates: कानपुर में रविवार को दोपहर 3 बजे लैंबॉर्गिनी कार से 6 लोगों को रौंदने वाले मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आ चुका था.  पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और करोड़पति तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम को गिरफ्तार कर लिया है. शिवम मिश्रा को पुलिस कार्रवाई में सहयोग ना करने और गिरफ्तारी से बचने के लिए गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले आरोपी पक्ष ने मोहन नाम के एक शख्स को ड्राइवर बताकर सरेंडर कराने की कोशिश की थी. लेकिन कोर्ट ने मोहन की याचिका खारिज कर दी थी. ऐसे में अब शिवम मिश्रा की गिरफ्तारी ने इस मामले में नया मोड़ ला दिया है.

यह भी पढ़ें...

मोहन ने खुद सामने आकर कबूल की थी गाड़ी चलाने वाली बात

10 फरवरी यानी मंगलवार को शिवम मिश्रा के पिता केके मिश्रा ने यूपी Tak से बात करते हुए कहा था कि घटना वाले दिन लैंबॉर्गिनी ड्राइवर चला रहा था. जबकि शिवम बगल वाली सीट पर बैठा हुआ था. इस बीच खुद एक शख्स भी सामने आया जिसका नाम मोहन है और वो खुद को ड्राइवर बता रहा है. मोहन का कहना था कि मैं ही गाड़ी चला रहा था. शिवम मिश्रा बगल में बैठे थे तभी उन्हें अचानक चक्कर आ गया. इस दौरान वह मेरे ऊपर गिर गए जिससे गाड़ी ध्यान भटक गया और तभी गाड़ी सामने से टकरा गई. 

हालांकि जब मोहन से सवाल किया गया कि जो वीडियो सामने आए हैं उसमें बाउंसर्स शिवम मिश्रा को गाड़ी की फ्रंट सीट से खींचकर निकाल रहे हैं. इसपर मोहन ने कहा कि वो गाड़ी के नीचे के साइड से निकला था. इसके बाद मोहन कोर्ट में सरेंडर करने भी पहुंचा. उसने दावा किया कि हादसे के वक्त स्टीयरिंग उसके हाथ में थी. हालांकि कोर्ट ने ये कहकर उसकी याचिका खारिज कर दी कि पुलिस जांच में मोहन का नाम कहीं नहीं है. 

क्या है पूरा मामला

रविवार दोपहर करीब 3.15 बजे कानपुर के रेव-3 मॉल के पास सन्नाटा चीख-पुकार में बदल गया. शहर के नामचीन तंबाकू कारोबारी के.के. मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा की करोड़ों की लैंबॉर्गिनी बेकाबू होकर काल बन गई. कार ने सबसे पहले एक ऑटो को टक्कर मारी. फिर एक रॉयल इनफील्ड बाइक को रौंद दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तौफीक अहमद करीब 10 फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरे. उनके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. इस हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए हैं जिनमें से कई को गंभीर फ्रैक्चर हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं.