कुर्सी पर बैठी मिली महिला की लाश, लूट या साजिश? कानपुर में उमा कुशवाहा की हत्या बनी पहेली!

सिमर चावला

• 11:33 AM • 02 Sep 2026

कानपुर के रावतपुर इलाके में मंगलवार शाम एक महिला की कथित तौर पर लूट की कोशिश के दौरान हत्या का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान उमा कुशवाहा के रूप में हुई है. उनकी बॉडी घर के अंदर कुर्सी पर बैठी अवस्था में मिला.

Kanpur Uma Kushwaha Murder Case

Kanpur Uma Kushwaha Murder Case (Photo Edit By AI)

Google CTA

Kanpur Uma Kushwaha Murder Case: कानपुर के रावतपुर इलाके में मंगलवार शाम एक महिला की कथित तौर पर लूट की कोशिश के दौरान हत्या का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान उमा कुशवाहा के रूप में हुई है. उनकी बॉडी घर के अंदर कुर्सी पर बैठी अवस्था में मिला. गले पर गहरे नीले रंग का निशान था, जबकि घर का सामान भी बिखरा हुआ मिला. इससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात से पहले घर में लूट की कोशिश की गई थी. घटना का पता देर रात उस समय चला, जब एक किराएदार पानी की मोटर चलाने के लिए घर पहुंचा.

यह भी पढ़ें...

कुर्सी पर बैठी थी महिला

किराएदार ने घर के अंदर उमा कुशवाहा को कुर्सी पर बैठे देखा. उसने उन्हें कई बार आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद उसने उमा के पति शिवमंगल कुशवाहा को इसकी जानकारी दी. शिवमंगल घर पहुंचे तो उन्हें पहले लगा कि उनकी पत्नी को शायद कोई मेडिकल इमरजेंसी हुई है. लेकिन पास जाकर देखने पर गले पर गहरे नीले रंग का निशान नजर आया. घर के अंदर सामान भी अस्त-व्यस्त था. बता दें उमा अपने पति के साथ केशवपुरम के हसनपुर इलाके के J सेक्टर में रहती थीं. शिवमंगल मसवानपुर में किताबों का स्टॉल चलाते हैं.

शाम 5 से 6 बजे के बीच वारदात की आशंका

सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम रात करीब 11 बजे घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने घर की जांच की और मौके से जरूरी फॉरेंसिक सबूत जुटाए. परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई. पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना के समय इलाके में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान की जा सके. शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि वारदात मंगलवार शाम करीब 5 बजे से 6 बजे के बीच हुई होगी. फिलहाल हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश जारी है.

दो बेटों में एक दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय में तैनात

उमा और शिवमंगल के दो बेटे हैं. उनका बड़ा बेटा अमरीश मसवानपुर में रहता है, जबकि छोटा बेटा आशीष दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में सीनियर टेक्नीशियन के पद पर तैनात है. मां की हत्या की खबर सामने आने के बाद परिवार में शोक का माहौल है. पुलिस घटना को लूट की कोशिश और हत्या दोनों पहलुओं से देख रही है. घर से मिले सबूतों और CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

सबूतों के आधार पर जांच जारी

DCP कासिम अब्दी ने बताया कि महिला के शव को आगे की कार्रवाई के लिए कब्जे में ले लिया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस लूट की कोशिश, हत्या से जुड़ी परिस्थितियों और हमलावरों की पहचान के लिए CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि घर में लूट की कोशिश क्यों और किसने की तथा महिला की हत्या किन परिस्थितियों में हुई.

ये भी पढ़ें: खेत में काम कर रहे लड़के के प्राइवेट पार्ट पर चला दिया ब्लेड! किन्नर अपने ग्रुप में करना चाहते थे शामिल?