यूपी होमगार्ड PET की तारीख आ गई, 8 से 15 सितंबर तक चलेगी परीक्षा, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

यूपी तक

• 10:58 AM • 02 Sep 2026

UP Home Guard Physical Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए फिजिकल टेस्ट की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बोर्ड के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पीईटी का आयोजन 8 सितंबर से 15 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा. इसके साथ ही 16 सितंबर को रिर्जब डे के तौर पर रखा गया है.

UP Tak

AI Generated

Google CTA

UP Home Guard Physical Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए तारीखों को ऐलान कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के चरणों को पार कर लिया है, उनके लिए यह बेहद जरूरी अपडेट है.  

यह भी पढ़ें...

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए नए शेड्यूल के मुताबिक, फिजिकल टेस्ट का आयोजन 8 सितंबर से 15 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा. इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति, परीक्षा में देरी या कोई भी प्रशासनिक कारण होने पर  16 सितंबर 2026 को आरक्षित दिन के तौर पर रखा गया है. इस बड़ी भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य में होमगार्ड के 41,424 खाली पदों को भरा जाना है.

8 से 15 सितंबर तक होगी परीक्षा

बोर्ड के द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, फिजिकल टेस्ट (पीईटी) 8 सितंबर 2026 (मंगलवार) से शुरू होगी और 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) तक अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगा. इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति, परीक्षा में देरी या कोई भी प्रशासनिक कारण के चलते देरी होने पर 16 सितंबर 2026 (बुधवार) का दिन 'रिजर्व डे' यानी आरक्षित दिन के तौर पर रखा गया है.

7 दिन पहले आएगा प्रवेश पत्र

फिजिकल टेस्ट देने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र उनकी परीक्षा की तारीख से लगभग 7 दिन पहले जारी किया जाएगा. उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. सभी उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में दिए गए तय समय पर परीक्षा केंद्र पर ही पहुंचना होगा.

41 हजार से ज्यादा हैं पद

इस बड़ी भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के कुल 41,424 पदों को भरा जाएगा. इन पदों के लिए 18 नवंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था. इसके बाद 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई थी, जिसका परिणाम 28 जून 2026 को घोषित किया गया था.

2.6 गुना उम्मीदवारों को मिला मौका

लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद विज्ञापित पदों की संख्या के मुकाबले करीब 2.6 गुना उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया गया है. ये सभी उम्मीदवार अब शारीरिक मानक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के बाद पीईटी में हिस्सा लेंगे.

यह भी पढ़ें: IOB Vacancy 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बैंक में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 37815 रुपये तक मिलेगी सैलरी