IAS से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल लड़ेंगी चुनाव? यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने दिया बड़ा हिंट

आनंद राज

• 10:19 AM • 02 Sep 2026

नौकरी से इस्तीफा देने के बाद यूपी कैडर की IAS दिव्या मित्तल लगातार खबरों में बनी हुई हैं. 13 साल की सर्विस के बाद जब दिव्या मित्तल ने अचानक इस्तीफा दिया, तब यह सवाल उठने लगा कि अब आगे वो क्या करेंगी?

IAS Officer Divya Mittal Resigns

IAS Officer Divya Mittal Resigns

Google CTA

Ajay Rai Statement on IAS Divya Mittal: नौकरी से इस्तीफा देने के बाद यूपी कैडर की IAS दिव्या मित्तल लगातार खबरों में बनी हुई हैं. 13 साल की सर्विस के बाद जब दिव्या मित्तल ने अचानक इस्तीफा दिया, तब यह सवाल उठने लगा कि अब आगे वो क्या करेंगी? यूपी Tak से बातचीत में उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं, रुचियों और परिवार को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक सेवा छोड़ने का निर्णय लिया है. वहीं, उनके इस्तीफे को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. मसलन कि वह सियासत में आकर चुनाव भी लड़ सकती हैं. जब इस मुद्दे पर यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय से सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपनी प्रतिक्रया भी दी. आइए खबर में आगे जानते हैं, उन्होंने क्या कहा?

यह भी पढ़ें...

गौरतलब है कि आईएएस दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद अजय राय ने यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र भेजकर प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मान और उनकी स्वतंत्र कार्यप्रणाली की रक्षा करने की मांग की थी. जब इस विषय पर सवाल किया गया तो अजय राय ने कहा, 'दिव्या मित्तल एक ईमानदार अधिकारी हैं. जब से यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है तब से 13 IAS अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है या VRS लिया है. 7 IPS अधिकारियों ने नौकरी छोड़ी है... ये प्रदेश के दुर्भाग्य है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है.'

'अगर दिव्या मित्तल चुनाव लड़ना चाहेंगी तो कांग्रेस ने उन्हें टिकट देगी?' इसपर अजय राय ने कहा, "जो व्यक्ति समाज में काम करने वाला है, लड़ना चाहेगा, निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी उसपर विचार करेगी.' क्या दिव्या मित्तल की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात हुई है?' इस सवाल के जवाब में अजय राय ने कहा, 'इसकी जानकारी मुझे नहीं है. लेकिन देश में जो अच्छे काम करने वाले अधिकारी हैं वो चाहे वो IAS हो या IPS वो राहुल गांधी को जरूर पसंद कर रहा है. राहुल गांधी के साथ जुड़ रहा है.'
 

इस्तीफे की जानकारी देते हुए दिव्या मित्तल ने क्या कहा था?
 

IAS से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर अपनी 13 साल की यात्रा को याद करते हुए पोस्ट लिखा. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से IAS की 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को विराम दिया है.

उन्होंने अपने पोस्ट में IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई, लंदन में नौकरी और फिर भारत लौटकर IAS अधिकारी बनने के सफर का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अपने देश में न होना उन्हें खलता था और वह अपने देश के लिए कुछ करना चाहती थीं.

दिव्या मित्तल ने अपने प्रशासनिक कार्यकाल को याद करते हुए देवरिया और मीरजापुर में मिले अनुभवों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों के लिए काम करने का मौका मिला और बहुत कुछ सीखने को मिला. उन्होंने लिखा कि उनके लिए सबसे बड़ा सुकून उस परिवार की आंखों में दिखा, जिसे पहली बार जमीन का हक मिला, उस दिव्यांग में दिखा जिसे सम्मान से जीने का अवसर मिला और उस किसान में दिखा जिसके खेत को पानी मिला.

अपने विदाई संदेश में दिव्या मित्तल ने अपने साथ काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और साथियों का भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि लोगों से मिले प्यार, सम्मान और अपनापन ने उनकी झोली भर दी. अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने लहुरिया दह की पहाड़ी की एक वृद्ध महिला का जिक्र किया, जिसने अपने गांव में पहली बार पानी पहुंचता देखकर उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया था. दिव्या मित्तल ने कहा कि पद भले छूट गया, लेकिन वह स्पर्श और देश की मिट्टी से मिला सपना नहीं छूटेगा.