Photos: कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 लोगों की मौत; डरकर भागे लोग

यूपी तक

27 Aug 2026 (अपडेटेड: 27 Aug 2026, 01:01 PM)

कानपुर के गंगा बैराज इलाके में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. हादसे में विमान में सवार दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पायलट और को-पायलट शामिल हैं.

UP Tak
Google CTA

कानपुर के गंगा बैराज इलाके में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. हादसे में विमान में सवार दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पायलट और को-पायलट शामिल हैं. धमाका इतना भयंकर था कि आसपास के लोग भी डर गए और कुछ लोग तो अपनी जान बचाने के लिए भागे.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.

बताया जा रहा है कि यह ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट Garg Aviation का था. फिलहाल विमान के क्रैश होने की वजह साफ नहीं हो सकी है. मामले की जांच की जा रही है. 

सीएम योगी ने क्या कहा?

कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की जानकारी सामने आई है।

सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।