UPTak Baithak Logo

खेत में काम कर रहे लड़के के प्राइवेट पार्ट पर चला दिया ब्लेड! किन्नर अपने ग्रुप में करना चाहते थे शामिल? 2 हुए गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. चरथावल थाना क्षेत्र के अकबरगढ़ गांव में एक करीब 17-18 साल के लड़के के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला करने का आरोप लगा है.

ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar Boy Attack News
Muzaffarnagar Boy Attack News (Photo AI generated)
social share
Google CTA

Muzaffarnagar Boy Attack News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. चरथावल थाना क्षेत्र के अकबरगढ़ गांव में एक करीब 17-18 साल के लड़के के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि लड़का खेत की तरफ घास काटने गया था, जहां उसके साथ यह घटना हुई. घायल हालत में लड़के को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह और हमले में शामिल लोगों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.