5 मंजिला इमारत में लगी आग की चपेट में 5 सदस्यों का परिवार खत्म, 8 घंटे तक कानपुर में चला रेस्क्यू ऑपरेशन, हुआ क्या?

सिमर चावला

05 May 2025 (अपडेटेड: 05 May 2025, 08:58 AM)

Kanpur Fire Incident: कानपुर में 8 घंटे तक दमकर कर्मी और लखनऊ से आई एसडीआरएफ टीम भीषण आग की चपेट में आई इमारत में फंसे एक परिवार के 5 सदस्यों को बचाने की कोशिश करते रहे. करीब 38 दमकर कर्मियों ने आग पर घंटों बाद काबू पाया तो अंदर से परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद किए गए.

 Kanpur Fire Incident, Kanpur Fire Accident, Fire Breaks Out at 5 storey building in Kanpur, Fire Accident in Kanpur, Kanpur Fire News,  SDRF Rescue Operation, 5 People Died in Kanpur Fire Accident, Kanpur Crime News, Kanpur News

UP News

Google CTA

Kanpur Fire Incident: उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां भीषण आग ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया है. कानपुर के थाना चमन गंज स्थित गांधी नगर में 5 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. इस आग में एक ही परिवार के 5 सदस्य फंस गए, जिसमें पत्नी-पति और 3 बच्चे शामिल थे. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि करीब 8 घंटे तक फायर विभाग ने आग को काबू करने का प्रयास किया और परिवार को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया. मगर परिवार को नहीं बचाया जा सका. जब दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया तो इमारत के अंदर से 5 शव बरामद किए गए.

कहां और कैसे लगी इतनी भीषण आग?

मिली जानकारी के मुताबिक, गांधी नजर में 5 मंजिला इमारत है. यहां ऊपर लोग रहते हैं और नीचे जूतों का कारखाना है. बताया जा रहा है कि देर रात शॉर्ट सर्किट से इमारत में आग लग गई, जो पलभर में भीषण हो गई. पूरी इमारत को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. 

ये भी पढ़ें: जिस नीट एग्जाम की तैयारी कर रही थी नूपुर, उस परीक्षा से कुछ घंटे पहले उसने अपने साथ ये क्या किया? सभी हिले

इस दौरान इमारत में रहने वाले एक ही परिवार के 5 लोग फंस गए. वह समय पर नहीं निकल पाए. 8 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया तो एसडीआरएफ टीम ने इमारत के अंदर से पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव बरामद किए गए. फिलहाल फॉरेंसिक टीम मौके की जांच कर रही है.

कानपुर की इसी इमारत में लगी थी आग.

लखनऊ से बुलाई गई एसडीआरएफ टीम

बता दें कि आग इतनी भीषड़ थी कि घंटों तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका. करीब 38 दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही. पूरी इमारत को ही आग ने अपनी चपेट में ले लिया. जैसे ही ये पता चला कि इमारत में एक पूरा परिवार फंस गया है तो हड़कंप मच गया. फौरन ही लखनऊ से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया. मगर परिवार को नहीं बचाया जा सका. इस घटना से रातभर इलाके में दहशत का माहौल रहा. बताया जा रहा है कि मृतकों में पति-पत्नी समेत 3 मासूम बच्चियां हैं.