सड़क हादसे में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत के बाद झांसी के अस्पताल में यूपी Tak के रिपोर्टर ने क्या देखा?

झांसी में अतीक अहमद के बेटे अबान और उसके दोस्त सोनू की सड़क हादसे में मौत हो गई. डिवाइडर से टकराई कार में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. मेडिकल कॉलेज में अफरातफरी मची है, जबकि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखे गए हैं.

Jhansi Aban Ahmed Accident

Jhansi Aban Ahmed Accident

Google CTA

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान और उसके दोस्त सोनू की सड़क हादसे में मौत हो गई है. दोनों की मौत के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज में भारी अफरातफरी का माहौल है. पूंछ थाना क्षेत्र में डिवाइडर से कार टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए तीन अन्य साथियों को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया. अस्पताल परिसर से ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान सामने आए दृश्यों में साफ देखा गया कि एंबुलेंस और गाड़ियों से एक-एक कर घायलों को बाहर निकाला जा रहा था. अस्पताल के कर्मचारियों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत इमरजेंसी वॉर्ड के अंदर ले जाया गया.

यह भी पढ़ें...

झांसी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में गंभीर रूप से घायल मरीजों को तुरंत कमरा नंबर 9 स्थित 'माइनर ओटी'में शिफ्ट किया गया है. अंदर डॉक्टरों की टीम लगातार दो से तीन घायलों का प्राथमिक उपचार और गंभीर चोटों का इलाज कर रही है. मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है जो भीड़ को नियंत्रित करने और घायलों को बिना किसी देरी के इलाज मुहैया कराने में जुटा है.

मोर्चरी में रखे गए अबान और सोनू के शव

इस भीषण सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले अतीक अहमद के बेटे आबान और उसके साथी सोनू के शवों को झांसी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

डिवाइडर से टकराई थी गाड़ी

यह दर्दनाक हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ. कार के अचानक डिवाइडर से टकराने के कारण गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में अबान और उसके एक साथी सोनू की मौत हो गई. वहीं गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है. बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब अबान जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने झांसी जा रहा था.

ये भी पढ़ें: अतीक अहमद के बेटे आबान की कैसे हुई मौत? अब झांसी SSP ने बताई वजह