माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी एक और दुखद घटना के बाद एक ऐसा संयोग सामने आया है, जिसकी चर्चा हो रही है. अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में सड़क हादसे में मौत हुई है. इससे पहले अतीक के बेटे असद अहमद की भी झांसी में ही पुलिस एनकाउंटर में मौत हुई थी. हालांकि दोनों घटनाओं की परिस्थितियां पूरी तरह अलग थीं, लेकिन दोनों की मौत का स्थान एक ही रहा- झांसी.
ADVERTISEMENT
असद का एनकाउंटर भी झांसी में हुआ था
उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी और अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का 13 अप्रैल 2023 को झांसी के परीक्षा डैम के पास पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था. उस समय असद उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा था.
अबान की भी झांसी में सड़क हादसे में मौत
अब अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की भी झांसी में सड़क हादसे में मौत हो गई है. यह हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार क्रेटा कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
झांसी के एसएसपी के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण कार डिवाइडर से टकराई, जिससे यह हादसा हुआ. शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया कि अचानक एक जानवर सामने आ जाने के बाद कार अनियंत्रित हो गई थी.
अली अहमद से मिलने जा रहे थे
पुलिस के मुताबिक कार में सवार सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल जा रहे थे. उनका उद्देश्य झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद से मुलाकात करना था. अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था. हादसे में मोहम्मद जैद, उमर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है.
एक और संयोग भी आया सामने
हादसे का एक और संयोग भी सामने आया है. जिस कार में अबान सवार था, उसमें घायल हुए लोगों में एक युवक का नाम उमर है. यह संयोग है कि अतीक अहमद के एक बेटे का नाम भी उमर है, जो इस समय लखनऊ जेल में बंद है.
ADVERTISEMENT











