Amethi Weather Update : तेज बारिश से अमेठी ब्लॉक के कई गांवों में जलभराव, लोगों की बढ़ी परेशानी, तापमान गिरकर 25 डिग्री पहुंचा

Newzo

• 11:18 AM • 06 Aug 2026

Amethi Weather News: अमेठी में तेज बारिश के बाद कई गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई है. सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है. वहीं बारिश से तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली। प्रशासन से जल निकासी की मांग उठी है.

तेज बारिश से अमेठी ब्लॉक के कई गांवों में जलभराव, लोगों की बढ़ी परेशानी, तापमान गिरकर 25 डिग्री पहुंचा

तेज बारिश से अमेठी ब्लॉक के कई गांवों में जलभराव, लोगों की बढ़ी परेशानी, तापमान गिरकर 25 डिग्री पहुंचा

Google CTA

Amethi Weather  News: गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद अमेठी विकासखंड क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई. लगातार बारिश के कारण मुख्य सड़कें, संपर्क मार्ग और गलियां पानी से लबालब हो गईं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई स्थानों पर सड़क और नालियों का अंतर समाप्त हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें...

स्थानीय ग्रामीण मोहित, सूरज, राहुल और निशा ने बताया कि जलभराव के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और पशुपालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है. कई गांवों में घरों के सामने और मुख्य रास्तों पर पानी जमा होने से पैदल चलना भी कठिन हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर वर्ष बारिश में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है.

बारिश के चलते मौसम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला. कई दिनों से पड़ रही उमस और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि सक्रिय मानसूनी प्रणाली के कारण जिले में अच्छी वर्षा हुई है. अगले 24 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. बारिश के कारण जिले का अधिकतम तापमान गिरकर लगभग 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है. हालांकि निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बनी रह सकती है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने, नालियों की सफाई कराने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके.