Chandauli Mandi Rate Today': मुगलसराय मंडी अपडेट, कई सब्जियां हुईं सस्ती, आलू-प्याज के दाम में नहीं बदलाव

Newzo

• 02:09 PM • 06 Aug 2026

Chandauli Mandi Rate 6th August 2026: मुगलसराय सब्जी मंडी में गुरुवार को अधिकांश हरी सब्जियों के दाम सामान्य रहे, जबकि कुछ सब्जियां सस्ती हुईं. आलू और प्याज के भाव स्थिर बने रहे. व्यापारियों ने अच्छी आवक को कीमतें नियंत्रित रहने की वजह बताया, जिससे खरीदारों को घरेलू बजट में कुछ राहत मिली.

मुगलसराय मंडी अपडेट, कई सब्जियां हुईं सस्ती, आलू-प्याज के दाम में नहीं बदलाव

मुगलसराय मंडी अपडेट, कई सब्जियां हुईं सस्ती, आलू-प्याज के दाम में नहीं बदलाव

Google CTA

Chandauli Mandi Rate 6th August 2026: स्थानीय सब्जी मंडी में गुरुवार को अधिकांश हरी सब्जियों के दाम सामान्य रहे, जबकि कुछ सब्जियों के भाव में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सुबह से ही मंडी में खरीदारों की अच्छी भीड़ रही और लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार सब्जियों की खरीदारी की.

यह भी पढ़ें...

मंडी में हरी मिर्च ₹60 प्रति किलो, भिंडी ₹20 प्रति किलो, अरबी ₹100 प्रति किलो, गोल बैंगन ₹40 प्रति किलो तथा लंबा बैंगन ₹20 प्रति किलो बिक रहा है. वहीं परवल ₹30 प्रति किलो, लौकी ₹20 प्रति किलो, घोड़ा (तुरई) ₹30 प्रति किलो, हीरा (तुरई) ₹30 प्रति किलो, पालक ₹30 प्रति किलो, मूली ₹30 प्रति किलो और कुंदरू ₹25 प्रति किलो के भाव से उपलब्ध है.

इसके अलावा टमाटर ₹30 प्रति किलो, शिमला मिर्च ₹80 प्रति किलो, बोदी ₹50 प्रति किलो, कद्दू ₹40 प्रति पीस, पत्ता गोभी ₹40 प्रति किलो तथा करेला ₹30 प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है.

मुगलसराय सब्जी मंडी भाव

सब्जी भाव
हरी मिर्च ₹60 प्रति किलो
भिंडी ₹20 प्रति किलो
अरबी ₹100 प्रति किलो
गोल बैंगन ₹40 प्रति किलो
लंबा बैंगन ₹20 प्रति किलो
परवल ₹30 प्रति किलो
लौकी ₹20 प्रति किलो
घोड़ा (तुरई) ₹30 प्रति किलो
हीरा (तुरई) ₹30 प्रति किलो
पालक ₹30 प्रति किलो
मूली ₹30 प्रति किलो
कुंदरू ₹25 प्रति किलो
टमाटर ₹30 प्रति किलो
शिमला मिर्च ₹80 प्रति किलो
बोदी ₹50 प्रति किलो
कद्दू ₹40 प्रति पीस
पत्ता गोभी ₹40 प्रति किलो
करेला ₹30 प्रति किलो
सफेद आलू ₹60 प्रति पसेरी
लाल आलू ₹80 प्रति पसेरी
प्याज ₹150 प्रति पसेरी
लहसुन ₹200 प्रति किलो

आलू और प्याज के दाम में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. सफेद आलू ₹60 प्रति पसेरी, लाल आलू ₹80 प्रति पसेरी, प्याज ₹150 प्रति पसेरी तथा लहसुन ₹200 प्रति किलो के भाव से मंडी में बिक्री हो रही है.

व्यापारियों के अनुसार मौसम सामान्य रहने से सब्जियों की आवक अच्छी बनी हुई है, जिसके कारण अधिकांश हरी सब्जियों के दाम नियंत्रण में हैं. वहीं खरीदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में कई सब्जियां सस्ती हुई हैं, जिससे घरेलू बजट पर राहत मिली है. आने वाले दिनों में मौसम और आवक के आधार पर सब्जियों के दाम में बदलाव की संभावना बनी रहेगी.