नरसिंह शोभा यात्रा में CM योगी बोले- 'उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा है', फिर सांस्कृतिक विरासत को लेकर ये सब कहा

गोरखपुर में आयोजित भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की.इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश को 'भारत की आत्मा' बताया.

यूपी तक

• 02:33 PM • 05 Mar 2026

follow google news

CM Yogi Adityanath: होली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में भगवान नरसिंह जी की भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा है. योगी आदित्यनाथ ने भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और बढ़ावा देने पर जोर दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए विकास की ओर बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें...

इस अवसर पर उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम, राम जन्म भूमि, केदारनाथ और अन्य धार्मिक स्थलों के विकास का जिक्र किया.गोरखपुर में निकलने वाली शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे शहर में उत्सव का माहौल था.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर जनता की प्रतिक्रिया जानने के लिए दर्शकों को कमेंट करने के लिए प्रोत्साहित किया गया.