Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने 30 जनवरी को पीपीगंज इलाके में मिली एक महिला की न्यूड डेड बॉडी के सनसनीखेज केस का खुलासा कर दिया है. ये मामला एक महिला प्रिया शेट्टी के हत्याकांड से जुड़ा है. इस ब्लाइंड मर्डर के पीछे एक उलझा हुआ प्रेम संबंध और पारिवारिक विवाद सामने आया है.
ADVERTISEMENT
इस मामले से जुड़ी पूरी वीडियो रिपोर्ट को यहां नीचे देखा जा सकता है.
आपको बता दें कि 30 जनवरी को गोरखपुर में एक अज्ञात महिला की नग्न अवस्था में लाश मिलने से हड़कंप मच गया था. पुलिस की कड़ी मशक्कत और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की परतें खुलीं, जिसमें मुख्य आरोपी महिला का पति, उसकी वर्तमान पत्नी और ससुर निकले
लिव-इन पार्टनर बनाम पत्नी के विवाद ने कराया मर्डर
इस हत्याकांड की कहानी साल 2012 से शुरू होती है. मुंबई के इंश्योरेंस सेक्टर में काम करने वाले गोरखपुर के विजय की मुलाकात मुंबई की प्रिया शेट्टी से हुई. दोनों लिव-इन पार्टनर के रूप में रहने लगे और उनका एक बच्चा भी हुआ. साल 2014 में विजय, प्रिया और बच्चे को मुंबई में छोड़कर गोरखपुर आ गया और यहां दूसरी शादी कर ली. दूसरी शादी से उसके अब तीन बच्चे हैं.
जब विजय की पत्नी संध्या को प्रिया शेट्टी के बारे में पता चला, तो घर में कलह शुरू हो गई. हाल ही में विजय, प्रिया को लेकर गोरखपुर आया था. ये बात संध्या को मंजूर नहीं हुई और उसने विरोध किया. यही विरोध हत्या की सबसे बड़ी वजह बना.
कैसे दिया वारदात को अंजाम?
विजय, उसकी पत्नी संध्या और प्रिया ट्रेन से गोरखपुर आए. विजय के पिता (प्रिया के ससुर) ने उन्हें स्कूटी उपलब्ध कराई. पीपीगंज के पास सुनसान जगह पर विजय और उसकी पत्नी संध्या ने मिलकर प्रिया की हत्या कर दी. पहचान छिपाने के उद्देश्य से मृतका के शरीर से कपड़े हटा दिए गए और उसे न्यूड हालत में छोड़ दिया गया. पुलिस ने बीटीएस (BTS) डेटा, सर्विलांस और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से विजय, संध्या और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें: किसने मां का दूध पिया है? गोली मार कर दिखाओ...कथावाचक राजन जी महाराज की ये बात सुनते ही मच गया तगड़ा बवाल
ADVERTISEMENT









