गोंडा: सनसनीखेज खुलासा! प्रधान प्रतिनिधि ने गांव की महिला से युवक पर बलात्कार का फर्जी मुकदमा दर्ज करवाने का बनाया दबाव, सच जान उड़ जाएंगे होश

Gonda News: गोंडा के कटरा बाजार क्षेत्र में एक महिला ने प्रधान प्रतिनिधि पर चुनावी रंजिश के चलते युवक के खिलाफ झूठा दुष्कर्म मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. महिला ने बाद में थाने पहुंचकर अपनी पूर्व शिकायत वापस लेने की मांग की, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

Newzo

25 Mar 2026 (अपडेटेड: 25 Mar 2026, 01:41 PM)

follow google news

Gonda fake rape case: थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ापुर में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने गांव के प्रधान प्रतिनिधि पर चुनावी रंजिश के चलते एक युवक के खिलाफ झूठा दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. मामले में नया मोड़ तब आया जब महिला ने स्वयं थाने पहुंचकर अपनी पूर्व में दी गई शिकायत वापस लेने की मांग की.

यह भी पढ़ें...

ग्राम पहाड़ापुर की रहने वाली सरिता देवी पत्नी कृपा यादव ने अपने लिखित प्रार्थना पत्र में गांव के प्रधान प्रतिनिधि अनिल श्रीवास्तव पर चुनावी रंजिश के चलते महबूब अली नामक युवक पर झूंठा बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार को बताया कि 22 मार्च 2026 को प्रधान प्रतिनिधि अनिल श्रीवास्तव ने उन्हें धमकाया और लालच दिया. उन्होंने कहा कि, “प्रधान प्रतिनिधि अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि महबूब अली के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवा दो तो सभी सरकारी सुविधाएं और एक लाख रुपये दिलवा देंगे.”

प्रधान ने गोंडा भी ले जाकर मीडिया के सामने पेश किया था- सरिता

सरिता ने दावा किया कि उन्होंने पहले इस बात से इनकार कर दिया था लेकिन बाद में प्रधान के कथित दबाव और धमकी के कारण 22 मार्च 2026 को थाना कटरा बाजार तथा 23 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक गोंडा को बलात्कार की शिकायत दे दी. सरिता ने यह भी बताया कि प्रधान ने उन्हें गोंडा भी ले जाकर मीडिया के सामने पेश किया था. 

प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही

हालांकि अब महिला सरिता ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि वह पहले दी गई शिकायत पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती हैं. उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में लिखा कि वह पूरी तरह होशोहवास में बिना किसी दबाव के अपनी शिकायत वापस ले रही हैं. सरिता ने थाना प्रभारी को दी गई लिखित सूचना में पूरा घटनाक्रम विस्तार से बताया और अपनी शिकायत वापस लेने की मांग की है. इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.