बलिया की स्पाइसजेट क्रू मेंबर शिवांगी वर्मा की बॉडी गोरखपुर में इस हाल में मिली, क्या हुआ इसके साथ?

UP News: SpiceJet की क्रू मेंबर शिवांगी वर्मा बलिया की रहने वाली थी. फिलहाल वह गोरखपुर में रह रही थी और वहां के एयरपोर्ट में तैनात थी. अब शिवांगी की लाश मिली है. शिवांगी ने कथित तौर पर खुद ही अपनी जान दी है.

Gorakhpur, Gorakhpur news, SpiceJet employee death Gorakhpur, SpiceJet employee suicide Gorakhpur, Shivangi Verma, Poison consumption, WhatsApp status suicide

UP News

गजेंद्र त्रिपाठी

25 Mar 2026 (अपडेटेड: 25 Mar 2026, 01:30 PM)

follow google news

UP News: बलिया के मलिकपुर गांव की रहने वाली 25 साल की शिवांगी वर्मा अपने सपनों को जीं रही थी. वह SpiceJet में महिला क्रू मेंबर के तौर पर काम करती थी. गोरखपुर में रहकर वह गोरखपुर एयरपोर्ट पर SpiceJet में सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रही थी. परिवार भी बेटी को जिंदगी में कामयाब होता देख खुश था. मगर अब शिवांगी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, क्योंकि उनकी 25 साल की बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि शिवांगी ने कथित तौर पर खुद ही अपनी जिंदगी खत्म की है. दरअसल सुबह के समय शिवांगी के मकान मालिक ने अचानक सोशल मीडिया पर उसका स्टेटस देखा. उसका स्टेटस देखकर वह चौंक गया. उसे अनहोनी की आशंका हुई. वह फौरन शिवांगी के पास गया. मगर दूसरी तरफ से कमरा नहीं खुला. उसने फौरन पुलिस को फोन कर दिया. जब पुलिस ने गेट तोड़ा तो पाया कि शिवांगी बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी. उसके बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शिवांगी ने ये क्या किया?

माना जा रहा है कि युवती ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है और अपनी जिंदगी खत्म की है. पुलिस उसे इलाज के लिए एम्स भी लेकर गई थी. मगर वहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही बलिया में रहने वाले परिजनों में कोहराम मच गया और वह फौरन गोरखपुर के लिए निकल पड़े. 

क्यों उठाया ये कदम?

कमरे में किसी भी तरह का नोट नहीं मिला है. ऐसे में अब पुलिस की नजर युवती के मोबाइल पर है. पुलिस ने उसका मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है. शिवांगी की कॉल डिटेल और चैट खंगाली जा रही हैं. पुलिस का कहना है कि शिवांगी का मोबाइल ही उसके इस सनसनीखेज कदम की वजह सामने ला पाएगा. इसी के साथ पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भी भेज दिया है. पुलिस पीएम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है.